‘टारगेट में हो, सामने आओगे तो गायब कर देंगे’:नालंदा में बजरंग दल के पूर्व संयोजक को धमकी, सोशल मीडिया पर जान से मारने, अपहरण की लिखी बात

‘टारगेट में हो, सामने आओगे तो गायब कर देंगे’:नालंदा में बजरंग दल के पूर्व संयोजक को धमकी, सोशल मीडिया पर जान से मारने, अपहरण की लिखी बात

नालंदा जिले में बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक कुंदन कुमार को सोशल मीडिया पर जान से मारने और अपहरण करने की धमकियां मिली हैं। गुरुवार को कुंदन कुमार ने अपने समर्थकों के साथ बिहार थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को एक लिखित आवेदन सौंपा है। उन्होंने धमकी भरे मैसेज के स्क्रीनशॉट और आरोपी की तस्वीर भी पुलिस को सुपुर्द की है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा मुहैया कराने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ‘ज्यादा दिमाग लगाओगे तो गायब कर दिए जाओगे’ बिहार थाने के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कुंदन कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम पर ‘एमडी शाहबाज खान’ के नाम से बनी एक आईडी से उन्हें लगातार धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे थे। कुंदन ने मैसेज पढ़कर सुनाते हुए बताया कि उसने लिखा है- ‘तुम बजरंग दल के अध्यक्ष हो तो थोड़ा आराम से रहो, ठीक है। ज्यादा होशियार दिमाग करोगे तो गायब कर दिए जाओगे। तुम बेटा टारगेट में हो, जिस दिन सामने आओगे उस दिन तुमको गायब कर देंगे। चलो धमकी समझ लो, जो बाप को दिखाना है दिखा देना’। कुंदन ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि मैसेज ऐसे ही आ रहे हैं, लेकिन जब अपहरण और हत्या की धमकियां लगातार आने लगीं, तब उन्होंने कानून का सहारा लेना उचित समझा। ‘पूरा परिवार डरा-सहमा है, कभी भी हो सकता है हमला’ पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में कुंदन कुमार ने कहा है कि इस धमकी के बाद से उनका पूरा परिवार डरा-सहमा है। उन्हें आशंका है कि ये अज्ञात लोग कभी भी उनकी जान-माल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वे इस आवेदन की एक प्रति बिहार सरकार और जिले के एसपी महोदय को भी भेजेंगे ताकि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षा मुहैया कराई जा सके। पुलिस की कार्यशैली पर भी उठे सवाल कुंदन कुमार ने पुलिस की पिछली कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आवेदन में स्पष्ट रूप से लिखा है कि उन्हें पूर्व में भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने 12 अक्टूबर 2019 को बिहार थाने में और 29 मई 2025 को नूरसराय थाने में ऐसी ही शिकायतें दर्ज कराई थीं, लेकिन आज तक पुलिस द्वारा कोई भी ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार को एक बार फिर शिकायत दर्ज कराते हुए उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस बार मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बिहार थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ममले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया के आईपी एड्रेस को ट्रेस किया जा रहा है। नालंदा जिले में बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक कुंदन कुमार को सोशल मीडिया पर जान से मारने और अपहरण करने की धमकियां मिली हैं। गुरुवार को कुंदन कुमार ने अपने समर्थकों के साथ बिहार थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को एक लिखित आवेदन सौंपा है। उन्होंने धमकी भरे मैसेज के स्क्रीनशॉट और आरोपी की तस्वीर भी पुलिस को सुपुर्द की है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा मुहैया कराने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ‘ज्यादा दिमाग लगाओगे तो गायब कर दिए जाओगे’ बिहार थाने के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कुंदन कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम पर ‘एमडी शाहबाज खान’ के नाम से बनी एक आईडी से उन्हें लगातार धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे थे। कुंदन ने मैसेज पढ़कर सुनाते हुए बताया कि उसने लिखा है- ‘तुम बजरंग दल के अध्यक्ष हो तो थोड़ा आराम से रहो, ठीक है। ज्यादा होशियार दिमाग करोगे तो गायब कर दिए जाओगे। तुम बेटा टारगेट में हो, जिस दिन सामने आओगे उस दिन तुमको गायब कर देंगे। चलो धमकी समझ लो, जो बाप को दिखाना है दिखा देना’। कुंदन ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि मैसेज ऐसे ही आ रहे हैं, लेकिन जब अपहरण और हत्या की धमकियां लगातार आने लगीं, तब उन्होंने कानून का सहारा लेना उचित समझा। ‘पूरा परिवार डरा-सहमा है, कभी भी हो सकता है हमला’ पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में कुंदन कुमार ने कहा है कि इस धमकी के बाद से उनका पूरा परिवार डरा-सहमा है। उन्हें आशंका है कि ये अज्ञात लोग कभी भी उनकी जान-माल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वे इस आवेदन की एक प्रति बिहार सरकार और जिले के एसपी महोदय को भी भेजेंगे ताकि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षा मुहैया कराई जा सके। पुलिस की कार्यशैली पर भी उठे सवाल कुंदन कुमार ने पुलिस की पिछली कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आवेदन में स्पष्ट रूप से लिखा है कि उन्हें पूर्व में भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने 12 अक्टूबर 2019 को बिहार थाने में और 29 मई 2025 को नूरसराय थाने में ऐसी ही शिकायतें दर्ज कराई थीं, लेकिन आज तक पुलिस द्वारा कोई भी ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार को एक बार फिर शिकायत दर्ज कराते हुए उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस बार मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बिहार थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ममले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया के आईपी एड्रेस को ट्रेस किया जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *