बांका में पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने गुरुवार को बांका अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों की स्थिति, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन सहित विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष को थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। एससी/एसटी एक्ट से जुड़े कांडों के त्वरित निष्पादन, एससी/एसटी पंजी को अद्यतन रखने और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने को कहा एसपी ने जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल और संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने को कहा। उन्होंने लंबित कांडों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, अनुसंधान में तेजी लाने और प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा करने को कहा। अनुसंधान में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बरतने की हिदायत दी। थाना भवन और संसाधनों का भी लिया जायजा निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना भवन की भौतिक स्थिति, रख-रखाव और कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। भवन और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा आवश्यक सुदृढ़ीकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। आम लोगों से बेहतर संवाद का निर्देश एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने, शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील और जवाबदेह होकर कार्य करने को कहा। मौके पर एससी/एसटी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बांका में पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने गुरुवार को बांका अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों की स्थिति, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन सहित विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष को थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। एससी/एसटी एक्ट से जुड़े कांडों के त्वरित निष्पादन, एससी/एसटी पंजी को अद्यतन रखने और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने को कहा एसपी ने जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल और संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने को कहा। उन्होंने लंबित कांडों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, अनुसंधान में तेजी लाने और प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा करने को कहा। अनुसंधान में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बरतने की हिदायत दी। थाना भवन और संसाधनों का भी लिया जायजा निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना भवन की भौतिक स्थिति, रख-रखाव और कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। भवन और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा आवश्यक सुदृढ़ीकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। आम लोगों से बेहतर संवाद का निर्देश एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने, शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील और जवाबदेह होकर कार्य करने को कहा। मौके पर एससी/एसटी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

