Nana Patekar Death : ‘नाना पाटेकर कर्मठ अभिनेता संग अप्रतिम राष्ट्रभक्त’, सीएम भजनलाल सहित कई नेताओं ने व्यक्त किया दुख

Nana Patekar Death : ‘नाना पाटेकर कर्मठ अभिनेता संग अप्रतिम राष्ट्रभक्त’, सीएम भजनलाल सहित कई नेताओं ने व्यक्त किया दुख

Nana Patekar Death : प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर राजस्थान के कई नेताओं ने उन्हे याद किया और दुख व्यक्त किया। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व कई नेताओं ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

नाना पाटेकर सिर्फ अभिनेता ही नहीं थे – राजस्थान के राज्यपाल

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा कि नाना पाटेकर केवल अभिनेता ही नहीं थे। वह समाज को जागरूक करने, राष्ट्र प्रेम जगाने से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि अभिनेता, लेखक और निर्देशक के तौर पर उनका निधन हिंदी और मराठी फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

हिंदी व मराठी सिनेमा के महान अभिनेता थे – सीएम भजनलाल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हिंदी एवं मराठी सिनेमा के महान अभिनेता, पद्मश्री से सम्मानित नाना पाटेकर के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वह एक कर्मठ अभिनेता के साथ ही अप्रतिम राष्ट्रभक्त भी थे। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने भारतीय प्रादेशिक सेना में मानद कैप्टन के रूप में अपनी सेवा दी। उनका जाना भारतीय कला जगत और राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सशक्त अभिनय, प्रखर व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थाना की।

नाना पाटेकर का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति – वासुदेव देवनानी

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी ‘पद्मश्री’ नाना पाटेकर का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है। अपने विलक्षण अभिनय और दमदार संवादों से उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके यादगार किरदार और आवाज़ हमेशा हमारी स्मृतियों में जीवित रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

आकस्मिक निधन बेहद दुखद – अशोक गहलोत

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि प्रख्यात कलाकार नाना पाटेकर के आकस्मिक निधन की जानकारी बेहद दुखद है। उनके निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। सिनेमा एवं रंगमंच के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली, भाजपा के महामंत्री एवं पंजाब-जम्मू कश्मीर के भाजपा प्रभारी डॉ सतीश पूनियां सहित कई नेताओं ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *