Malda Flood: क्षतिग्रस्त मकानों को 1.80 लाख रुपये की सहायता देगी सरकार, IIT Kanpur बनाएगा डीपीआर

Malda Flood: क्षतिग्रस्त मकानों को 1.80 लाख रुपये की सहायता देगी सरकार, IIT Kanpur बनाएगा डीपीआर

मालदा, आठ अक्टूबर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार बाढ़ प्रभावित मालदा जिले में पूरी तरह क्षतिग्रस्त प्रत्येक मकान के लिए एक लाख 80 हजार रुपये और आंशिक रूप से प्रभावित प्रत्येक मकान के वास्ते 90 हजार रुपये की सहायता देगी। शुभेंदु ने यहां रघुनाथपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि मालदा में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का जिम्मा आईआईटी-कानपुर को सौंपा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मालदा और मुर्शिदाबाद में नदी किनारे कटाव रोकने के लिए 3,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजे गए हैं।

पांच सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछली सरकारों ने मालदा में भूटनी, रतुआ के कुछ हिस्सों और इंग्लिश बाजार के गांवों जैसे इलाकों में बाढ़ की समस्या का समाधान नहीं किया, लेकिन हम मालदा में बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *