बकाया भुगतान को लेकर पंचायत भवन पर जड़ा ताला:धांयला में सफाईकर्मी का 2.32 लाख रुपए बकाया, पंचायत भवन पर ताला लगाकर प्रदर्शन

बकाया भुगतान को लेकर पंचायत भवन पर जड़ा ताला:धांयला में सफाईकर्मी का 2.32 लाख रुपए बकाया, पंचायत भवन पर ताला लगाकर प्रदर्शन

खमनोर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धांयला में बकाया भुगतान नहीं मिलने से परेशान सफाईकर्मी चुन्नीलाल ने ग्रामीणों के साथ पंचायत भवन के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। सफाईकर्मी ने पंचायत प्रशासन पर लंबे समय से भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। चुन्नीलाल ने बताया कि वह पिछले 8 से 10 वर्षों से पंचायत में सफाई का कार्य कर रहे हैं। ट्रैक्टर-वाहन भाड़ा, कचरा संग्रहण और लेबर भुगतान सहित कुल 2 लाख 32 हजार 829 रुपए की राशि पंचायत की ओर बकाया है। उनका कहना है कि बार-बार आश्वासन के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। चुन्नीलाल ने बताया कि भुगतान नहीं मिलने से बैंक ऋण की किश्तें टूट गई हैं और बैंक की ओर से मकान की नीलामी का नोटिस भी चस्पा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी 60 प्रतिशत जली हुई हैं और काम करने में असमर्थ हैं। घर में दो छोटी बेटियां हैं। आर्थिक संकट से परेशान चुन्नीलाल ने जल्द भुगतान नहीं होने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी और इसकी जिम्मेदारी पंचायत प्रशासन की होने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच और सचिव लगातार कल-परसों भुगतान हो जाएगा का आश्वासन देते रहे, लेकिन महीनों बाद भी भुगतान नहीं हुआ। अब आचार संहिता का हवाला देकर भुगतान रोका जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान सचिव ने फोन पर दो दिन में भुगतान कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों और युवाओं ने भी सफाईकर्मी के समर्थन में तत्काल बकाया भुगतान की मांग की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *