ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महागठबंधन ने किया प्रोटेस्ट:कांग्रेस-RJD कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महागठबंधन ने किया प्रोटेस्ट:कांग्रेस-RJD कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए

किशनगंज में गुरुवार को महागठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता शहर के गांधी चौक पर जमा हुए और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। रस्सियों से बांधकर जुलूस निकाला प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करने की मांग की। इस दौरान एक व्यक्ति को ज्ञानेश कुमार का रूप देकर रस्सियों से बांधकर जुलूस निकाला गया। सुरक्षा के लिए बल तैनात किया किशनगंज सदर विधायक कमरूल होदा भी कार्यकर्ताओं के साथ धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपना गुस्सा दिखाया। पुलिस प्रशासन भी सतर्क था और सुरक्षा के लिए बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। किशनगंज में गुरुवार को महागठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता शहर के गांधी चौक पर जमा हुए और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। रस्सियों से बांधकर जुलूस निकाला प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करने की मांग की। इस दौरान एक व्यक्ति को ज्ञानेश कुमार का रूप देकर रस्सियों से बांधकर जुलूस निकाला गया। सुरक्षा के लिए बल तैनात किया किशनगंज सदर विधायक कमरूल होदा भी कार्यकर्ताओं के साथ धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपना गुस्सा दिखाया। पुलिस प्रशासन भी सतर्क था और सुरक्षा के लिए बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *