इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लखीसराय में मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने अतिथि गृह से जिला समाहरणालय तक मार्च निकाला। समाहरणालय के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनावी व्यवस्था के खिलाफ नारे लगाए। शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की मांग की प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी से चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने की मांग की। उन्होंने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे भी लगाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने कहा कि प्रदर्शन का मकसद लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को मजबूती से उठाना है। गठबंधन के नेताओं ने मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लखीसराय में मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने अतिथि गृह से जिला समाहरणालय तक मार्च निकाला। समाहरणालय के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनावी व्यवस्था के खिलाफ नारे लगाए। शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की मांग की प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी से चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने की मांग की। उन्होंने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे भी लगाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने कहा कि प्रदर्शन का मकसद लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को मजबूती से उठाना है। गठबंधन के नेताओं ने मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

