दरभंगा- 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी महिला:आरपीएफ-जीआरपी ने समझाकर सुरक्षित उतारा; चाइल्डलाइन को सौंपा

दरभंगा- 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी महिला:आरपीएफ-जीआरपी ने समझाकर सुरक्षित उतारा; चाइल्डलाइन को सौंपा

दरभंगा रेलवे वाशिंग पिट क्षेत्र में बुधवार की देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला रेलवे परिसर स्थित करीब 70 से 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला टंकी के ऊपर पहुंचने के बाद काफी देर तक घूमती और नाचती रही। इस दौरान वह अपने बाल भी लहराती नजर आई। इतनी ऊंचाई पर महिला को देख रेलवे कर्मियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही महिला को देखने के लिए कटहलबाड़ी स्थित आरओबी पर भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और आरपीएफ जवान मैके पर पहुंचे सूचना पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इधर, दरभंगा आरपीएफ पोस्ट के कमांडर पुखराज मीणा को जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल आरपीएफ के अधिकारी और जवानों को घटनास्थल पर भेजा। जीआरपी थाना अध्यक्ष किंग कुंदन के निर्देश पर जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी समझाने के बाद नीचे उतरी महिला आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक महिला को समझाया। काफी मशक्कत के बाद महिला नीचे उतरने के लिए तैयार हुई और उसे सुरक्षित उतार लिया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए उसे जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी थाना अध्यक्ष किंग कुंदन ने बताया कि महिला प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया गया। महिला को चाइल्डलाइन के सुपुर्द किया गया आरपीएफ पोस्ट कमांडर पुखराज मीणा ने बताया कि सुरक्षा में तैनात जवानों से महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। जीआरपी के सहयोग से महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। बाद में आवश्यक कार्रवाई के लिए महिला को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। टंकी पर कर्मचारी की नियमित तैनाती नहीं इधर, आईओडब्ल्यू एसके झा ने बताया कि पानी की टंकी पर किसी कर्मचारी की नियमित ड्यूटी नहीं रहती है। पानी की व्यवस्था के लिए वॉल मैन के रूप में एक कर्मी कार्यरत है, जिसे स्टेशन के उत्तरी छोर से दक्षिणी छोर तक पानी की व्यवस्था देखनी होती है। वॉल मैन की ड्यूटी दो शिफ्ट में रहती है। जीआरपी थाना अध्यक्ष किंग कुंदन ने घटना को अप्रत्याशित बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। दरभंगा रेलवे वाशिंग पिट क्षेत्र में बुधवार की देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला रेलवे परिसर स्थित करीब 70 से 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला टंकी के ऊपर पहुंचने के बाद काफी देर तक घूमती और नाचती रही। इस दौरान वह अपने बाल भी लहराती नजर आई। इतनी ऊंचाई पर महिला को देख रेलवे कर्मियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही महिला को देखने के लिए कटहलबाड़ी स्थित आरओबी पर भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और आरपीएफ जवान मैके पर पहुंचे सूचना पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इधर, दरभंगा आरपीएफ पोस्ट के कमांडर पुखराज मीणा को जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल आरपीएफ के अधिकारी और जवानों को घटनास्थल पर भेजा। जीआरपी थाना अध्यक्ष किंग कुंदन के निर्देश पर जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी समझाने के बाद नीचे उतरी महिला आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक महिला को समझाया। काफी मशक्कत के बाद महिला नीचे उतरने के लिए तैयार हुई और उसे सुरक्षित उतार लिया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए उसे जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी थाना अध्यक्ष किंग कुंदन ने बताया कि महिला प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया गया। महिला को चाइल्डलाइन के सुपुर्द किया गया आरपीएफ पोस्ट कमांडर पुखराज मीणा ने बताया कि सुरक्षा में तैनात जवानों से महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। जीआरपी के सहयोग से महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। बाद में आवश्यक कार्रवाई के लिए महिला को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। टंकी पर कर्मचारी की नियमित तैनाती नहीं इधर, आईओडब्ल्यू एसके झा ने बताया कि पानी की टंकी पर किसी कर्मचारी की नियमित ड्यूटी नहीं रहती है। पानी की व्यवस्था के लिए वॉल मैन के रूप में एक कर्मी कार्यरत है, जिसे स्टेशन के उत्तरी छोर से दक्षिणी छोर तक पानी की व्यवस्था देखनी होती है। वॉल मैन की ड्यूटी दो शिफ्ट में रहती है। जीआरपी थाना अध्यक्ष किंग कुंदन ने घटना को अप्रत्याशित बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *