मोतिहारी में शराब पीकर ड्यूटी पहुंचा पोस्टमास्टर:डाकघर में ग्राहकों से की बदतमीजी, मेडिकल में पुष्टि के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोतिहारी में शराब पीकर ड्यूटी पहुंचा पोस्टमास्टर:डाकघर में ग्राहकों से की बदतमीजी, मेडिकल में पुष्टि के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी के बावजूद सरकारी कर्मचारी शराब पीकर ड्यूटी कर रहे हैं। मोतिहारी जिले के केसरिया प्रखंड के राजपुर डाकघर में सब पोस्टमास्टर रविभूषण कुमार शराब के नशे में कार्यालय पहुंचे। रविभूषण कुमार नशे में धुत थे और उन्होंने ग्राहकों से बदतमीजी की। कई ग्राहक बिना काम कराए ही लौट गए। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी केसरिया थाने को दी। सूचना मिलते ही केसरिया पुलिस डाकघर पहुंची। पोस्टमास्टर नशे में लड़खड़ाते हुए मिले, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मामला दर्ज कर पोस्टमास्टर को किया गिरफ्तार केसरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पोस्टमास्टर को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, रविभूषण कुमार पहले भी कई बार नशे में डाकघर आ चुके हैं। इस बार ग्राहकों से बदतमीजी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया। बिहार में शराबबंदी के बावजूद सरकारी कर्मचारी शराब पीकर ड्यूटी कर रहे हैं। मोतिहारी जिले के केसरिया प्रखंड के राजपुर डाकघर में सब पोस्टमास्टर रविभूषण कुमार शराब के नशे में कार्यालय पहुंचे। रविभूषण कुमार नशे में धुत थे और उन्होंने ग्राहकों से बदतमीजी की। कई ग्राहक बिना काम कराए ही लौट गए। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी केसरिया थाने को दी। सूचना मिलते ही केसरिया पुलिस डाकघर पहुंची। पोस्टमास्टर नशे में लड़खड़ाते हुए मिले, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मामला दर्ज कर पोस्टमास्टर को किया गिरफ्तार केसरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पोस्टमास्टर को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, रविभूषण कुमार पहले भी कई बार नशे में डाकघर आ चुके हैं। इस बार ग्राहकों से बदतमीजी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *