फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाई, मौत:शिवपुरी में पढ़ाई कर घर लौटी थी; देर शाम कमरे में मिला शव

फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाई, मौत:शिवपुरी में पढ़ाई कर घर लौटी थी; देर शाम कमरे में मिला शव

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा शिवपुरी के कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलसिंह जाटव ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रचना जाटव रोजाना की तरह बुधवार सुबह करीब 9 से 10 बजे पढ़ाई के लिए शिवपुरी गई थी। वह शाम करीब 4 बजे वापस घर लौटी और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद मंगलसिंह और उनकी पत्नी जानकी ने कमरे का दरवाजा खोला तो रचना पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने तत्काल गांव के सरपंच नवलसिंह लोधी को घटना की सूचना दी। इसके बाद कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले में केस दर्ज किया गया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *