मेरठ में निकली धूप, दोपहर में बढ़ेगी गर्मी:तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान, 10 अक्टूबर को बारिश के आसार

मेरठ में निकली धूप, दोपहर में बढ़ेगी गर्मी:तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान, 10 अक्टूबर को बारिश के आसार

मेरठ में गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन इनके बीच धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। फिलहाल बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दोपहर में तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने से गर्मी ज्यादा महसूस होगी। सुबह और शाम मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा, जबकि दोपहर में गर्मी का असर बढ़ेगा। अगले दो दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है। AQI 129, संवेदनशील लोगों को परेशानी मेरठ की हवा की गुणवत्ता में खास सुधार नहीं हुआ है। शहर का औसत AQI 129 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। हालांकि, पिछले दो दिनों की तुलना में प्रदूषण में कुछ राहत मिली है। प्रदूषण के कारण संवेदनशील लोगों को परेशानी हो सकती है। मौसम में बदलाव और हवा चलने से आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार की उम्मीद है। 10 अक्टूबर को बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 अक्टूबर को मेरठ और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश होने पर हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कण कम होने से कुछ समय के लिए AQI में सुधार की संभावना है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिन में धूप और गर्मी रहेगी, जबकि सुबह-शाम तापमान में हल्की गिरावट महसूस होगी। 10 अक्टूबर के आसपास बारिश के बाद मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *