जिम की पिटाई के बाद बदला:जिम में छात्र की पिटाई के बाद CCTV सामने आया, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पीटा

जिम की पिटाई के बाद बदला:जिम में छात्र की पिटाई के बाद CCTV सामने आया, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पीटा

बागपत के टटीरी कस्बे में जिम में कक्षा 11 के छात्र कृष्णा की पिटाई के मामले में अब मारपीट का एक और CCTV फुटेज सामने आया है। 1 अक्टूबर को हुई घटना का पहला वीडियो 7 अक्टूबर को वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति छात्र पर 55 बार हमला करता दिखाई दे रहा था। अब सामने आए नए वीडियो में आरोप है कि छात्र के परिजनों ने जिम के बाहर ही मारपीट करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस मारपीट में वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों घटनाओं को लेकर जांच शुरू कर दी है। 1 अक्टूबर को कक्षा 11 के छात्र कृष्णा के साथ जिम में मारपीट हुई थी। घटना का CCTV फुटेज 7 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक व्यक्ति छात्र के साथ लगातार मारपीट करता दिखाई दिया। आरोप है कि उसने छात्र पर 55 बार हमला किया था। अब परिजनों की पिटाई का वीडियो आया सामने एक दिन बाद 8 अक्टूबर को मारपीट का दूसरा वीडियो सामने आया। इसमें आरोप है कि छात्र के परिजनों ने जिम के बाहर ही उस व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसने छात्र के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसकी पिटाई की गई। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती परिजनों की पिटाई में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नए वीडियो के सामने आने के बाद मामला और उलझ गया है। अब पुलिस दोनों घटनाओं के वीडियो और शिकायतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत मारपीट के दोनों मामलों में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *