सुपौल में DM-SP ने रात में चलाया सर्च ऑपरेशन:दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा कड़ी, संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही नजर

सुपौल में DM-SP ने रात में चलाया सर्च ऑपरेशन:दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा कड़ी, संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही नजर

सुपौल में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आमलोग जहां रात में घरों में आराम कर रहे हैं, वहीं जिले के अधिकारी और पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। बुधवार देर रात डीएम सावन कुमार और एसपी शरथ आरएस के नेतृत्व में रात के समय विभिन्न इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की कवायद की गई। प्रशासन का फोकस त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर है। पुलिस की टीम प्रमुख सड़कों, बाजारों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में रात के समय सक्रिय रहकर वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच कर रही है। अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस बल को लगातार सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट डीएम सावन कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रात के समय चलाया जा रहा अभियान केवल पूजा अवधि तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले भर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और आमलोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती बढ़ी वहीं, एसपी शरथ आरएस ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी और जवान लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के साथ अपराध नियंत्रण के लिए भी पुलिस अभियान चला रही है। पुलिस की ओर से सूखा नशा के खिलाफ भी अभियान तेज किया गया है। नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सुपौल में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आमलोग जहां रात में घरों में आराम कर रहे हैं, वहीं जिले के अधिकारी और पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। बुधवार देर रात डीएम सावन कुमार और एसपी शरथ आरएस के नेतृत्व में रात के समय विभिन्न इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की कवायद की गई। प्रशासन का फोकस त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर है। पुलिस की टीम प्रमुख सड़कों, बाजारों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में रात के समय सक्रिय रहकर वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच कर रही है। अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस बल को लगातार सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट डीएम सावन कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रात के समय चलाया जा रहा अभियान केवल पूजा अवधि तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले भर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और आमलोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती बढ़ी वहीं, एसपी शरथ आरएस ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी और जवान लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के साथ अपराध नियंत्रण के लिए भी पुलिस अभियान चला रही है। पुलिस की ओर से सूखा नशा के खिलाफ भी अभियान तेज किया गया है। नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *