अररिया के रानीगंज प्रखंड की विस्टोरिया पंचायत के वार्ड 13 में बुधवार रात आग लग गई। इस घटना में दो घर जलकर राख हो गए। आग से करीब तीन लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। बुधवार रात करीब आठ बजे झब्बर यादव के घर से आग शुरू हुई। देखते ही देखते आग ने पास के एक और घर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। दोनों घरों में रखा सामान जलकर राख आग बढ़ने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की मदद से काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दोनों घरों में रखे कीमती कपड़े, गहने, फर्नीचर, नकदी और घरेलू सामान जल चुके थे। पीड़ित परिवार के सामने अब रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। वार्ड सदस्य विनोद बहरदार और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता और राहत सामग्री देने की मांग की है। अररिया के रानीगंज प्रखंड की विस्टोरिया पंचायत के वार्ड 13 में बुधवार रात आग लग गई। इस घटना में दो घर जलकर राख हो गए। आग से करीब तीन लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। बुधवार रात करीब आठ बजे झब्बर यादव के घर से आग शुरू हुई। देखते ही देखते आग ने पास के एक और घर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। दोनों घरों में रखा सामान जलकर राख आग बढ़ने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की मदद से काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दोनों घरों में रखे कीमती कपड़े, गहने, फर्नीचर, नकदी और घरेलू सामान जल चुके थे। पीड़ित परिवार के सामने अब रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। वार्ड सदस्य विनोद बहरदार और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता और राहत सामग्री देने की मांग की है।

