सहरसा में बारिश से धान की फसल को लाभ:कई गांवों में जलजमाव की समस्या, लोगों को आने-जाने में दिक्कत

सहरसा में बारिश से धान की फसल को लाभ:कई गांवों में जलजमाव की समस्या, लोगों को आने-जाने में दिक्कत

सहरसा जिले के सत्तर कटैया प्रखंड में गुरुवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहावना हुआ और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तापमान भी गिरा है। यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है, पर कई गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने से कई ग्रामीण आज भी कच्चे घरों में मजबूर हैं, जहां बारिश में पानी टपकने और गिरने का डर है। कई गांवों और सड़कों पर पानी भर गया है। निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। धान की खेती कर रहे किसानों के लिए यह बारिश अच्छी खबर लाई है। पर्याप्त पानी से खेतों में नमी बनी रहेगी और फसल को लाभ मिलेगा। संजीव, दीपक, पंकज, मनीष, राहुल, सोनू, सुरेश, हीरा, अभिषेक और पिंटू समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित परिवारों को जल्द आवास दिए जाएं। सहरसा जिले के सत्तर कटैया प्रखंड में गुरुवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहावना हुआ और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तापमान भी गिरा है। यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है, पर कई गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने से कई ग्रामीण आज भी कच्चे घरों में मजबूर हैं, जहां बारिश में पानी टपकने और गिरने का डर है। कई गांवों और सड़कों पर पानी भर गया है। निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। धान की खेती कर रहे किसानों के लिए यह बारिश अच्छी खबर लाई है। पर्याप्त पानी से खेतों में नमी बनी रहेगी और फसल को लाभ मिलेगा। संजीव, दीपक, पंकज, मनीष, राहुल, सोनू, सुरेश, हीरा, अभिषेक और पिंटू समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित परिवारों को जल्द आवास दिए जाएं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *