वैशाली के SSP शुभांक मिश्रा ने जिले में रात की पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए देर रात सड़कों पर उतरकर तीन थानों का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र, सदर और बिदुपुर थाने की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की असलियत परखी। उनके इस अचानक दौरे से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए। SSP मिश्रा ने सबसे पहले थाना परिसर में संतरी की चौकसी जांची। उन्होंने संतरी के हथियार और ड्यूटी को लेकर अलर्टनेस देखी। इसके बाद उन्होंने थाना के ओडी पदाधिकारी की मौजूदगी और ड्यूटी रजिस्टर को भी जांचा। उन्होंने गश्ती वाहनों की लोकेशन और उनके काम करने के तरीके की भी बारीकी से जांच की। SSP ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि रात की गश्ती और थाना सुरक्षा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप और सुनसान इलाकों में गश्ती बढ़ाने को कहा। इस निरीक्षण के बाद पुलिस विभाग में सक्रियता बढ़ गई है और लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की तारीफ की है। वैशाली के SSP शुभांक मिश्रा ने जिले में रात की पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए देर रात सड़कों पर उतरकर तीन थानों का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र, सदर और बिदुपुर थाने की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की असलियत परखी। उनके इस अचानक दौरे से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए। SSP मिश्रा ने सबसे पहले थाना परिसर में संतरी की चौकसी जांची। उन्होंने संतरी के हथियार और ड्यूटी को लेकर अलर्टनेस देखी। इसके बाद उन्होंने थाना के ओडी पदाधिकारी की मौजूदगी और ड्यूटी रजिस्टर को भी जांचा। उन्होंने गश्ती वाहनों की लोकेशन और उनके काम करने के तरीके की भी बारीकी से जांच की। SSP ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि रात की गश्ती और थाना सुरक्षा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप और सुनसान इलाकों में गश्ती बढ़ाने को कहा। इस निरीक्षण के बाद पुलिस विभाग में सक्रियता बढ़ गई है और लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की तारीफ की है।

