PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Delhi BJP ने निकाली Seva Jyoti Yatra

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Delhi BJP ने निकाली Seva Jyoti Yatra

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर शासन प्रमुख के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 साल पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश भाजपा प्रमुख हर्ष मल्होत्रा समेत पार्टी के नेताओं ने बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा में हिस्सा लिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आईजी स्टेडियम से यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

उन्होंने दिल्ली के सांसदों को मशालें सौंपकर यात्रा की शुरुआत की। गुप्ता और पार्टी के अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प लिया और सेवा, सुशासन तथा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्धता जताई। दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्रराज और पंकज सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे।

विभिन्न संगठनात्मक मंडलों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ना तथा समाज के हर वर्ग तक सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश पहुंचाना है। मोदी सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने और 2014 से भारत के प्रधानमंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *