Mohit Sharma on Bhuvneshwar Kumar comeback: पूर्व पेसर मोहित शर्मा ने टीम इंडिया में अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद वापसी को लेकर जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि 36 साल के इस खिलाड़ी को आखिरकार अपनी लगातार कंसिस्टेंसी और कड़ी मेहनत का परिणाम मिल ही गया। युवाओं को इससे सीखना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भुवी का सपोर्ट करते हुए कहा कि मुझे 100 परसेंट यकीन है कि वह अच्छा करेगा। वहीं, उन्होंने जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया का लग्जरी बताया। ज्ञात हो कि इन दिनो मोहित शर्मा इंडिया चैंपियंस के लिए यूएई में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स का तीसरा सीजन खेल रहे हैं।
‘भुवनेश्वर अपने राज्य के लिए सभी फॉर्मेट में खेलते रहे’
मोहित शर्मा ने भुवनेश्वर की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि जब उभरते हुए गेंदबाजों और चोटों/खराब प्रदर्शन ने उनके लिए चीजें मुश्किल कर दीं, तब भी भुवनेश्वर अपने राज्य के लिए सभी फॉर्मेट में खेलते रहे और फ्रेंचाइजी लीग, यूपीटी20 लीग में भी हिस्सा लिया। इस साल भुवनेश्वर लीग में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, जिन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लिए। वहीं, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने सात मैचों में आठ विकेट लिए।
‘मैंने उन्हें कड़ी मेहनत करते देखा है’
उन्होंने कहा कि युवाओं को इससे सीखना चाहिए कि जिंदगी में कंसिस्टेंसी कितनी जरूरी है, क्योंकि जब आपको लगता है कि कुछ नहीं हो रहा है और आप सारी कोशिशें छोड़ देते हैं, तो वह काम नहीं करता। आपको खुद से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करना होता है, एक ऐसा कॉन्ट्रैक्ट जिस पर कोई मोलभाव न हो, जिसमें आप वादा करते हैं कि जब तक आप खेल रहे हैं, तब तक आप अपना 100 परसेंट, शायद उससे भी ज्यादा देंगे। भुवी के साथ भी यही कहानी है। मैं उन्हें पर्सनली जानता हूं और उन्हें कड़ी मेहनत करते देखा है।
‘मुझे 100 परसेंट यकीन है’
मोहित ने आगे कहा कि जब कोई इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलता है, तो उसकी सोच और माइंडसेट अपने सबसे अच्छे रूप में नहीं हो सकता है, लेकिन खिलाड़ी को हर हाल में अच्छा करते रहना चाहिए। आपको अगली सुबह उठकर फिर से खेलना होता है। उस समय वह कंसिस्टेंसी, वह डिसिप्लिन, वही काम करता है और उसे अब इसका रिजल्ट मिला है।
मुझे 100 परसेंट यकीन है कि वह न सिर्फ खेल रहा है, बल्कि अच्छा भी करेगा। क्योंकि उसने एक दिन की छुट्टी नहीं ली है, यह सोचकर कि अगर वह नहीं खेल रहा है, तो वह दो दिन, तीन दिन तक नहीं आएगा, सिर्फ प्रैक्टिस करेगा। आप उसे हर जगह खेलते हुए देखते हैं, चाहे वह यूपीटी20 लीग हो, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी हो या 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी। उसने क्रिकेट नहीं छोड़ा और उसे उस कंसिस्टेंसी का रिजल्ट मिला है।
‘बुमराह भारतीय क्रिकेट के लिए लग्जरी’
वहीं, मोहित ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए जसप्रीत बुमराह की तैयारियों पर भी बात की। उन्होंने बुमराह को भारतीय क्रिकेट के लिए लग्जरी बताते हुए कहा कि वह 2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयार है। तीनों फॉर्मेट में मुझे नहीं लगता कि बुमराह से बड़ा कोई बॉलर है। वह भारतीय क्रिकेट के लिए लग्जरी है। जब आप लग्जरी कपड़े पहनते हैं, तो आप उन्हें रोज नहीं पहनते, ताकि वे खराब न हों।
बुमराह के साथ बात यह है कि वह जितना ज्यादा खेलता है, उसे अपना बेस्ट देना होता है। खासकर 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बुमराह को वैसे खेलने देना चाहिए, जैसा वह चाहते हैं, बजाय इसके कि हम यह बात करें कि वह यह सीरीज मिस कर गया और उसे वह सीरीज खेलनी चाहिए थी।


STAT ATTACK: Bhuvneshwar Kumar’s T20I Record Before India Comeback:



