हापुड़ में बाइक सवार से 1.43 करोड़ रुपए बरामद:चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, 1000-500 के पुराने नोट होने की आशंका

हापुड़ में बाइक सवार से 1.43 करोड़ रुपए बरामद:चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, 1000-500 के पुराने नोट होने की आशंका

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को करीब 1.43 करोड़ रुपए की नकदी के साथ पकड़ा। युवक की पहचान गाजियाबाद निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बरामद नकदी में 1000 और 500 रुपए के पुराने नोट शामिल होने की आशंका है। नोटों और रकम की वास्तविक स्थिति की पुष्टि जांच के बाद होगी। चेकिंग के दौरान मिली बड़ी रकम बुधवार रात करीब 9 बजे कोतवाली देहात पुलिस ततारपुर बायपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक को संदिग्ध हालत में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से करीब 1.43 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान गाजियाबाद निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। वह बाइक से मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रहा था। नकदी कहां से आई, जांच में जुटी पुलिस बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद पुलिस देवेंद्र से पूछताछ कर रही है। उससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रकम उसे कहां से मिली और वह इसे किसे देने जा रहा था। पुलिस अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया- देवेंद्र से पूछताछ की जा रही है। बरामद रकम के स्रोत और उसे ले जाने के उद्देश्य की जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद नोटों में 1000 और 500 रुपए के पुराने नोट होने की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *