किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने सगे भाई पर बेटी की शादी के नाम पर 6 लाख रुपये कर्ज लेकर हड़पने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि रुपये लौटाने में असमर्थ होने पर भाई ने अपने हिस्से की जमीन उसके नाम रजिस्ट्री करने का भरोसा दिया था, लेकिन न जमीन दी और न ही रकम लौटाई। न्याय के लिए महिला पिछले दो साल से थाने और अधिकारियों के चक्कर काट रही है। अब बुधवार शाम उसने किशनगंज एसपी संतोष कुमार को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। दूसरे व्यक्ति से उधार लेकर भाई को दिए थे 6 लाख पीड़िता नुसो देवी (56) पति स्व. रजवा पासवान मूल रूप से नेपाल के झापा जिले के सरनामती वार्ड नंबर-5 की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह बहादुरगंज थाना क्षेत्र की लौचा पंचायत के चरकपुरा वार्ड नंबर-6 में रहती हैं। महिला के अनुसार करीब छह साल पहले उसके सगे भाई उमेश पासवान (54), निवासी चरकपुरा वार्ड नंबर-8, ने अपनी बेटी की शादी के लिए 6 लाख रुपये मांगे थे। उसने यह रकम किसी दूसरे व्यक्ति से उधार लेकर भाई को दी थी। पैसा नहीं लौटा तो जमीन रजिस्ट्री करने की कही थी बात नुसो देवी का आरोप है कि रुपये लेते समय उमेश पासवान ने भरोसा दिया था कि अगर वह रकम वापस नहीं कर पाया तो अपने हिस्से की जमीन उसके नाम रजिस्ट्री कर देगा। लेकिन समय बीतने के बाद भी भाई ने न तो कर्ज की रकम लौटाई और न ही जमीन उसके नाम की। महिला का कहना है कि कई बार रुपये मांगने के बावजूद उसे टाल दिया गया। पंचायती में भी नहीं माना, मारपीट और धमकी का आरोप पीड़िता के मुताबिक, जब वह अपने रुपये मांगने भाई के पास गई तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले को लेकर गांव में पंचायती भी हुई। नुसो देवी का दावा है कि सिया राम पासवान, विन्देश्वरी पासवान, हरिहर पासवान समेत कई लोगों की मौजूदगी में हुई पंचायती में भाई को रुपये लौटाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने बात नहीं मानी। 7 महीने से केस, चार्जशीट नहीं होने की शिकायत महिला ने एसपी को दिए आवेदन में पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाया है। उसका कहना है कि इस मामले में केस दर्ज हुए करीब सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि वह पिछले दो साल से न्याय के लिए थाने और अधिकारियों के चक्कर काट रही है। उसने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच शुरू कराई, अब पुलिस कार्रवाई पर नजर मामला एसपी संतोष कुमार के पास पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस के सामने शिकायत में लगाए गए 6 लाख रुपये के लेनदेन, जमीन देने के वादे, पंचायती, मारपीट-धमकी के आरोप और केस की जांच की स्थिति की पुष्टि करना चुनौती है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामले में अब तक चार्जशीट क्यों लंबित है और आरोपों पर आगे क्या कार्रवाई होती है। किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने सगे भाई पर बेटी की शादी के नाम पर 6 लाख रुपये कर्ज लेकर हड़पने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि रुपये लौटाने में असमर्थ होने पर भाई ने अपने हिस्से की जमीन उसके नाम रजिस्ट्री करने का भरोसा दिया था, लेकिन न जमीन दी और न ही रकम लौटाई। न्याय के लिए महिला पिछले दो साल से थाने और अधिकारियों के चक्कर काट रही है। अब बुधवार शाम उसने किशनगंज एसपी संतोष कुमार को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। दूसरे व्यक्ति से उधार लेकर भाई को दिए थे 6 लाख पीड़िता नुसो देवी (56) पति स्व. रजवा पासवान मूल रूप से नेपाल के झापा जिले के सरनामती वार्ड नंबर-5 की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह बहादुरगंज थाना क्षेत्र की लौचा पंचायत के चरकपुरा वार्ड नंबर-6 में रहती हैं। महिला के अनुसार करीब छह साल पहले उसके सगे भाई उमेश पासवान (54), निवासी चरकपुरा वार्ड नंबर-8, ने अपनी बेटी की शादी के लिए 6 लाख रुपये मांगे थे। उसने यह रकम किसी दूसरे व्यक्ति से उधार लेकर भाई को दी थी। पैसा नहीं लौटा तो जमीन रजिस्ट्री करने की कही थी बात नुसो देवी का आरोप है कि रुपये लेते समय उमेश पासवान ने भरोसा दिया था कि अगर वह रकम वापस नहीं कर पाया तो अपने हिस्से की जमीन उसके नाम रजिस्ट्री कर देगा। लेकिन समय बीतने के बाद भी भाई ने न तो कर्ज की रकम लौटाई और न ही जमीन उसके नाम की। महिला का कहना है कि कई बार रुपये मांगने के बावजूद उसे टाल दिया गया। पंचायती में भी नहीं माना, मारपीट और धमकी का आरोप पीड़िता के मुताबिक, जब वह अपने रुपये मांगने भाई के पास गई तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले को लेकर गांव में पंचायती भी हुई। नुसो देवी का दावा है कि सिया राम पासवान, विन्देश्वरी पासवान, हरिहर पासवान समेत कई लोगों की मौजूदगी में हुई पंचायती में भाई को रुपये लौटाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने बात नहीं मानी। 7 महीने से केस, चार्जशीट नहीं होने की शिकायत महिला ने एसपी को दिए आवेदन में पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाया है। उसका कहना है कि इस मामले में केस दर्ज हुए करीब सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि वह पिछले दो साल से न्याय के लिए थाने और अधिकारियों के चक्कर काट रही है। उसने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच शुरू कराई, अब पुलिस कार्रवाई पर नजर मामला एसपी संतोष कुमार के पास पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस के सामने शिकायत में लगाए गए 6 लाख रुपये के लेनदेन, जमीन देने के वादे, पंचायती, मारपीट-धमकी के आरोप और केस की जांच की स्थिति की पुष्टि करना चुनौती है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामले में अब तक चार्जशीट क्यों लंबित है और आरोपों पर आगे क्या कार्रवाई होती है।

