भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के लिए बदला Live Streaming का प्लेटफॉर्म, जियोहॉटस्टार को भूल जाइए

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के लिए बदला Live Streaming का प्लेटफॉर्म, जियोहॉटस्टार को भूल जाइए

India tour of New Zealand 2026 Live Streaming: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम न्‍यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। जहां 22 अक्‍टूबर से एक दिसंबर तक यानी करीब डेढ़ महीने में पांच मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के अलावा आईसीसी वर्ल्‍ड चैंपियनशिप के तहत दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलेगी। फिलहाल भारतीय फैंस भारत बनाम वेस्‍टइंडीज मैचों की लाइव स्‍ट्रीमिंग जियोहॉटस्‍टार पर देख रहे हैं, लेकिन न्‍यूजीलैंड दौरे के सभी मैच देखने के लिए प्‍लेटफॉर्म बदलना होगा। आप इन मैचों को लुत्‍फ कब और कहां उठा सकते हैं? आइये आपको बताते भी बताते हैं।

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड टी20 सीरीज के मुकाबले कब शुरू होंगे?

न्‍यूजीलैंड के दौरे पर भारत की टी20 के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार, दोपहर 12.30 बजे से शुरू होंगे।

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड वनडे सीरीज के मुकाबले कब शुरू होंगे?

न्‍यूजीलैंड के दौरे पर भारत की वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार, सुबह 7.30 बजे से शुरू होंगे।

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड टेस्‍ट सीरीज के मुकाबले कब शुरू होंगे?

न्‍यूजीलैंड के दौरे पर भारत की दो टेस्‍ट मैचों सीरीज की सीरीज के दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार, सुबह 3.30 बजे से शुरू होंगे।

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड तीनों फॉर्मेट की सीरीज के सभी मुकाबले भारत में कहां देख सकेंगे?

न्‍यूजीलैंड के दौरे पर भारत टी20, वनडे और टेस्‍ट सीरीज के सभी मुकाबले आप भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्‍न चैनल्‍स पर विभिन्‍न भाषाओं में लाइव देख सकते हैं। वहीं, इन सभी मैचों की लाइव स्‍ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप पर उपलब्‍ध होगी।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026-27

तारीख मैच मुकाबला स्थान
22 अक्टूबर पहला T20I न्यूजीलैंड vs भारत क्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर दूसरा T20I न्यूजीलैंड vs भारत क्राइस्टचर्च
27 अक्टूबर तीसरा T20I न्यूजीलैंड vs भारत वेलिंगटन
30 अक्टूबर चौथा T20I न्यूजीलैंड vs भारत ऑकलैंड
1 नवंबर पांचवां T20I न्यूजीलैंड vs भारत हैमिल्टन
4 नवंबर पहला ODI न्यूजीलैंड vs भारत ऑकलैंड
7 नवंबर दूसरा ODI न्यूजीलैंड vs भारत वेलिंगटन
10 नवंबर तीसरा ODI न्यूजीलैंड vs भारत हैमिल्टन
13 नवंबर चौथा ODI न्यूजीलैंड vs भारत माउंट माउंगानुई
15 नवंबर पांचवां ODI न्यूजीलैंड vs भारत माउंट माउंगानुई
19-23 नवंबर पहला टेस्ट न्यूजीलैंड vs भारत वेलिंगटन
27 नवंबर-1 दिसंबर दूसरा टेस्ट न्यूजीलैंड vs भारत क्राइस्टचर्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *