अयोध्या में उफनाए नाले में गिरी यात्री भरी टैंपो:8 यात्रियों से भरी थी ऑटो, खुले होल के कारण नाले में पलटा, बच्चे और महिलाएं भी सवार थे

अयोध्या में उफनाए नाले में गिरी यात्री भरी टैंपो:8 यात्रियों से भरी थी ऑटो, खुले होल के कारण नाले में पलटा, बच्चे और महिलाएं भी सवार थे

अयोध्या जिले में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जनजीवन प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर संबंधित टीमों ने सड़कों पर गिरे पेड़ को हटवाकर यातायात बहाल कराया। बारिश के दौरान रामपथ और भक्ति पथ पर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। बारिश के बावजूद श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आते-जाते रहे। हालांकि तेज हवा और बारिश के कारण कई जगह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फतेहगंज में नाले में पलटा ऑटो, बाल-बाल बचे यात्री भारी बारिश के दौरान शहर के फतेहगंज स्थित ऋषि टोला में नाला उफना गया। नाले के ऊपर बनी सड़क पर खुला होल हादसे का कारण बन गया। बताया गया कि करीब छह से आठ यात्रियों से भरा ऑटो अचानक खुले होल के कारण नाले में पलट गया। ऑटो में बच्चों और महिलाओं के भी सवार होने की जानकारी है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाए और खुले नाले के होल को तत्काल बंद कराने की मांग की। 31 डिग्री रहा अधिकतम तापमान आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज की मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-एक डिग्री कम रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 90 और न्यूनतम 56 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *