खो-खो में हनुमानगढ़ और जयपुर का दबदबा:70वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते खिताब

खो-खो में हनुमानगढ़ और जयपुर का दबदबा:70वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते खिताब

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गज्जूपुरा, सपोटरा में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के 17 वर्ष आयु वर्ग में हनुमानगढ़ ने चूरू को 8 अंकों से हराकर खिताब जीता, जबकि 19 वर्ष आयु वर्ग में जयपुर ने बीकानेर को 11 अंकों से मात देकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। दोनों वर्गों में चूरू और बीकानेर की टीमें उपविजेता रहीं। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन 17 वर्ष वर्ग के फाइनल में हनुमानगढ़ और चूरू के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हनुमानगढ़ ने 8 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं 19 वर्ष वर्ग में जयपुर ने बीकानेर को 11 अंकों से हराया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के आतिथ्य की हुई सराहना प्रतियोगिता के दौरान गज्जूपुरा और जोड़ी गांव के ग्रामीणों ने खिलाड़ियों के लिए मुफ्त भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं कीं। खिलाड़ियों और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों ने ग्रामीणों के इस सहयोग और आतिथ्य की खूब सराहना की। लक्ष्मी, आरजू, रिंकू और निरमा बने व्यक्तिगत विजेता व्यक्तिगत प्रदर्शन में 17 वर्ष आयु वर्ग में चूरू की लक्ष्मी को बेस्ट चेंजर और हनुमानगढ़ की आरजू को बेस्ट रनर चुना गया। वहीं, 19 वर्ष वर्ग में जयपुर की रिंकू गुर्जर बेस्ट चेंजर और बीकानेर की निरमा बेस्ट रनर रहीं। सहयोगियों और ग्रामीणों का किया सम्मान समापन समारोह में उपखंड अधिकारी अनूप सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले ग्रामीणों और अन्य सहयोगियों का सम्मान किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *