बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर किशनगंज जिले में सियासत तेज हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर ठाकुरगंज में कांग्रेस और राजद ने संयुक्त रूप से चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने ठाकुरगंज के डीसी मार्केट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए CEC के इस्तीफे की मांग की गई। दर्जनों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए प्रदर्शन में राजद के राज्य परिषद सदस्य मुस्ताक आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सलीमुद्दीन समेत कांग्रेस और राजद के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। राजद नेता बोले- SIR के नाम पर गरीबों को परेशान किया जा रहा इस मौके पर राजद नेता मुस्ताक आलम ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि “पूरे देश में भाजपा की सरकार वोट चोरी करके बनाई गई है।” उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम काटने-जोड़ने में धांधली हो रही है, जिससे लोकतंत्र खतरे में है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है और इसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त की है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SIR के नाम पर गरीब, दलित और अल्पसंख्यक वोटरों को परेशान किया जा रहा है, जिसे महागठबंधन बर्दाश्त नहीं करेगा। 7 अक्टूबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन का आह्वान बता दें कि बिहार में राजद ने 7 अक्टूबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी के तहत ठाकुरगंज में कांग्रेस और राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर किशनगंज जिले में सियासत तेज हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर ठाकुरगंज में कांग्रेस और राजद ने संयुक्त रूप से चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने ठाकुरगंज के डीसी मार्केट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए CEC के इस्तीफे की मांग की गई। दर्जनों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए प्रदर्शन में राजद के राज्य परिषद सदस्य मुस्ताक आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सलीमुद्दीन समेत कांग्रेस और राजद के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। राजद नेता बोले- SIR के नाम पर गरीबों को परेशान किया जा रहा इस मौके पर राजद नेता मुस्ताक आलम ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि “पूरे देश में भाजपा की सरकार वोट चोरी करके बनाई गई है।” उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम काटने-जोड़ने में धांधली हो रही है, जिससे लोकतंत्र खतरे में है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है और इसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त की है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SIR के नाम पर गरीब, दलित और अल्पसंख्यक वोटरों को परेशान किया जा रहा है, जिसे महागठबंधन बर्दाश्त नहीं करेगा। 7 अक्टूबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन का आह्वान बता दें कि बिहार में राजद ने 7 अक्टूबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी के तहत ठाकुरगंज में कांग्रेस और राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

