मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की जनसेवा पूरी होने के अवसर पर बुधवार को मधुबनी नगर निगम परिसर में ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक भाजपा मधुबनी जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, आम जनता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना। कार्यक्रम की शुरुआत मिथिला की पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान सेल टैक्स चौराहा का नाम बदलकर ‘सेवा ज्योति चौक’ किए जाने की घोषणा की गई। इसके बाद मशाल प्रज्वलित कर ‘सेवा ज्योति चौक’ का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा एवं देश के विकास में उनके योगदान को लेकर नारे लगाए। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों एवं संगठनों की ओर से कई प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, मेयर सह भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुण राय एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री रीना सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता मिली है। ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम के माध्यम से उनके जनसेवा के संकल्प और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, विधायक सुजीत पासवान, मधुबनी नगर निगम के मेयर सह भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुण राय, जिला महामंत्री सुबोध चौधरी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र यादव तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री रीना सर्राफ सहित जिले के कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की जनसेवा पूरी होने के अवसर पर बुधवार को मधुबनी नगर निगम परिसर में ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक भाजपा मधुबनी जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, आम जनता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना। कार्यक्रम की शुरुआत मिथिला की पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान सेल टैक्स चौराहा का नाम बदलकर ‘सेवा ज्योति चौक’ किए जाने की घोषणा की गई। इसके बाद मशाल प्रज्वलित कर ‘सेवा ज्योति चौक’ का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा एवं देश के विकास में उनके योगदान को लेकर नारे लगाए। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों एवं संगठनों की ओर से कई प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, मेयर सह भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुण राय एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री रीना सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता मिली है। ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम के माध्यम से उनके जनसेवा के संकल्प और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, विधायक सुजीत पासवान, मधुबनी नगर निगम के मेयर सह भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुण राय, जिला महामंत्री सुबोध चौधरी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र यादव तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री रीना सर्राफ सहित जिले के कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

