बांका के रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जांचने पहुंची जिला स्तरीय टीम को कई खामियां मिलीं। जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार और गुणवत्ता नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. जावेद अली ने अस्पताल के ओपीडी समेत विभिन्न कक्षों और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सामान्य चिकित्सक की गैरमौजूदगी में दंत चिकित्सक द्वारा सामान्य मरीजों को देखने का मामला सामने आया, जिसे टीम ने गंभीरता से लिया। दंत चिकित्सक ने संभाली ओपीडी निरीक्षण के दौरान टीम ओपीडी पहुंची तो दंत चिकित्सक डॉ. रूबी रेड्डी मरीजों को देखती मिलीं। ओपीडी में सामान्य चिकित्सक मौजूद नहीं थे। पूछताछ में टीम को बताया गया कि सामान्य चिकित्सक छुट्टी पर हैं। इसी दौरान यह भी सामने आया कि दंत चिकित्सक सामान्य मरीजों की जांच कर उनकी पर्ची पर दवाएं लिख रही थीं। सामान्य चिकित्सक की अनुपस्थिति में इस तरह ओपीडी संचालित होना टीम के लिए गंभीर लापरवाही का मामला रहा। दंत चिकित्सा कक्ष में लटका मिला ताला इसके बाद टीम ने ओपीडी से सटे दंत चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण किया। वहां ताला बंद मिला। पूछताछ में बताया गया कि कुछ देर पहले ही कक्ष में ताला लगाया गया है। इस पर निरीक्षण टीम ने नाराजगी जताई। मरीजों ने भी टीम को बताया कि दंत चिकित्सा कक्ष में अक्सर ताला बंद रहता है। मशीन और संसाधनों के उपयोग पर उठे सवाल दंत चिकित्सा कक्ष में ताला बंद मिलने से वहां उपलब्ध मशीनों और अन्य संसाधनों के नियमित उपयोग पर सवाल खड़े हुए। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और उनके संचालन की स्थिति की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जबकि कई स्तर पर सुधार की जरूरत सामने आई। कमियां दूर करने का दिया निर्देश जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कई सुविधाएं बेहतर भी मिली हैं। जिन व्यवस्थाओं में कमी पाई गई है, उनमें सुधार कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बांका के रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जांचने पहुंची जिला स्तरीय टीम को कई खामियां मिलीं। जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार और गुणवत्ता नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. जावेद अली ने अस्पताल के ओपीडी समेत विभिन्न कक्षों और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सामान्य चिकित्सक की गैरमौजूदगी में दंत चिकित्सक द्वारा सामान्य मरीजों को देखने का मामला सामने आया, जिसे टीम ने गंभीरता से लिया। दंत चिकित्सक ने संभाली ओपीडी निरीक्षण के दौरान टीम ओपीडी पहुंची तो दंत चिकित्सक डॉ. रूबी रेड्डी मरीजों को देखती मिलीं। ओपीडी में सामान्य चिकित्सक मौजूद नहीं थे। पूछताछ में टीम को बताया गया कि सामान्य चिकित्सक छुट्टी पर हैं। इसी दौरान यह भी सामने आया कि दंत चिकित्सक सामान्य मरीजों की जांच कर उनकी पर्ची पर दवाएं लिख रही थीं। सामान्य चिकित्सक की अनुपस्थिति में इस तरह ओपीडी संचालित होना टीम के लिए गंभीर लापरवाही का मामला रहा। दंत चिकित्सा कक्ष में लटका मिला ताला इसके बाद टीम ने ओपीडी से सटे दंत चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण किया। वहां ताला बंद मिला। पूछताछ में बताया गया कि कुछ देर पहले ही कक्ष में ताला लगाया गया है। इस पर निरीक्षण टीम ने नाराजगी जताई। मरीजों ने भी टीम को बताया कि दंत चिकित्सा कक्ष में अक्सर ताला बंद रहता है। मशीन और संसाधनों के उपयोग पर उठे सवाल दंत चिकित्सा कक्ष में ताला बंद मिलने से वहां उपलब्ध मशीनों और अन्य संसाधनों के नियमित उपयोग पर सवाल खड़े हुए। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और उनके संचालन की स्थिति की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जबकि कई स्तर पर सुधार की जरूरत सामने आई। कमियां दूर करने का दिया निर्देश जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कई सुविधाएं बेहतर भी मिली हैं। जिन व्यवस्थाओं में कमी पाई गई है, उनमें सुधार कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

