अनूपपुर में ‘विकसित भारत’ संकल्प सभा:40 छात्र-छात्राओं को दी गई स्कूटी, सेवा ज्योति कलश यात्रा को किया रवाना

अनूपपुर में ‘विकसित भारत’ संकल्प सभा:40 छात्र-छात्राओं को दी गई स्कूटी, सेवा ज्योति कलश यात्रा को किया रवाना

अनूपपुर के शासकीय एक्सीलेंस स्कूल में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ हुई। इसमें तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ रवाना की गई। 40 मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना से स्कूटी मिलीं। मंत्री दिलीप जायसवाल, रामलाल रौतेल और विधायक बिसाहूलाल सिंह कार्यक्रम में मौजूद थे। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से सभा शुरू हुई। पीएम मोदी और नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन हुआ। मंत्री जायसवाल ने ‘विकसित भारत-2047’ का संकल्प दिलाया। संदीप शिवहरे की टीम ने देशभक्ति प्रस्तुतियां दीं। ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ अनूपपुर, कोतमा और पुष्पराजगढ़ में जाएगी। प्रचार रथ आगे रहेगा, पीछे मशाल लेकर नागरिक चलेंगे। यह यात्रा विकसित भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी। मंत्री जायसवाल ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *