संभल में मोदी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन:शिक्षा विभाग ने रंगोली बनाई, मंत्री बोलीं- विकसित भारत की कल्पना सरकार होगी

संभल में मोदी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन:शिक्षा विभाग ने रंगोली बनाई, मंत्री बोलीं- विकसित भारत की कल्पना सरकार होगी

संभल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल जनसेवा से राष्ट्रसेवा विकसित भारत संकल्प सभा सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया है। बुधवार को सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम दोपहर 01 तक चला है। कार्यक्रम में यूपी सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ. चंद्रमोहन सहित 1500 लोग शामिल हुए, वहीं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर रंगोली बनाई गई, बीएसए अलका शर्मा मौजूद रही। संभल के जिला मुख्यालय बहजोई के निकट बड़ा मैदान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण सभा एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपर्क करने के लिए चार थानों की पुलिस के अलावा सीओ बहजोई स्तुति सिंह एवं चंदौसी सीओ विवेक जावला क़ो तैनात किया गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सवा घंटे से अधिक के भूषण का लाइव प्रसारण किया गया। उसके बाद सभा का आयोजन हुआ। ज़िला प्रभारी चंद्र मोहन एवं बीजेपी जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और गली-गली लेकर जाएं, जो भी लाभार्थी है उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाए क्योंकि डबल इंजन की सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है। शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज अपना एक सवा घंटे का वक्तव्य दिया है जिसमें उन्होंने यह संदेश दिया है कि व्यक्ति को अपने प्रयास में कमी नहीं करनी चाहिए, दिन व दिन आगे बढ़ते रहना चाहिए। जिंदगी में उन्नति और अवनति तो आती रहती है, लेकिन प्रयास में अगर रत रहेंगे तो वह एक सामान्य कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बने, मुख्यमंत्री से वह प्रधानमंत्री बने, और आज उन्होंने विकसित भारत की कल्पना की है जो साकार होती रहेगी। कार्यक्रम में असंख्य लोग हैं, देखो कोई भी गिनती नहीं है, अपार भीड़ है जो प्रधानमंत्री को सुनने के लिए आई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *