भिवानी में 11 से 20 तक होगा रामलीला का मंचन:100-100 फीट के दहन होंगे रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले

भिवानी में 11 से 20 तक होगा रामलीला का मंचन:100-100 फीट के दहन होंगे रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले

भिवानी में श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी द्वारा 11 अक्टूबर से संपूर्ण रामलीला महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को स्थानीय हांसी गेट स्थित विद्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। कमेटी के प्रधान विजय बंसल टैणी ने बताया कि रामलीला का आयोजन रेलवे रोड स्थित सेठ किरोड़ीमल पार्क में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा संपूर्ण रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा, बाहर से आए कलाकारों द्वारा कोल्ड आतिशबाजी का भव्य और दर्शनीय प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया जाएगा। टैणी ने बताया कि 20 अक्टूबर को सायंकाल 5 बजे अहिरावण एवं रावण वध तथा 100-100 फीट के रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके पश्चात 21 अक्टूबर को स्थानीय शिव नगर कॉलोनी स्थित सिंघानिया भवन में रामराज तिलक एवं भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह होंगे कार्यक्रम
विजय बंसल टैणी ने बताया कि 11 अक्टूबर को गणेश वंदना, नारद मोह एवं विष्णु भगवान को श्राप, 12 अक्तूबर राम जन्म एवं ताड़का वध, 13 अक्टूबर को सीता स्वयंवर एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद, 14 अक्टूबर को राम वन गमन एवं केवट लीला, 15 अक्टूबर को श्रवण लीला, दशरथ परलोक गमन, चित्रकूट में राम-भरत मिलाप, 16 अक्टूबर को सीता हरण, सुग्रीव राम-मिलन, बाली वध एवं हनुमान जी का लंका प्रवेश, 17 अक्टूबर को सीता माता के दर्शन, लंका दहन एवं विभीषण राम की शरणागत, 18 अक्टूबर रावण-अंगद संवाद, लक्ष्मण मूर्छा एवं हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाना, 19 अक्टूबर को कुम्भकर्ण एवं मेघनाथ वध, 20 अक्टूबर को अहिरावण व रावण वध, भव्य पुतला दहन तथा 21 अक्टूबर रामराज तिलक एवं भरत मिलाप का मंचन होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *