Scout Social Media Controversy: स्काउट ओपी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं और अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं। इंस्टाग्राम से लेकर एक्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही क्लिप्स और कमेंट्स के बीच अब काश्वी ने अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि बाहर चल रही बातों की वजह से स्काउट के लिए उनकी परवाह और उन्हें सफल देखने की इच्छा नहीं बदलने वाली है।
‘मैंने सब कुछ देखा है, क्या बोला जा रहा है’
काश्वी ने बताया कि वो स्काउट को लेकर ऑनलाइन हो रही चर्चाओं से अनजान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे कमेंट्स और रील्स को देखा है और उन्हें पता है कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर क्या बातें हो रही हैं।
हालांकि, काश्वी का कहना है कि सोशल मीडिया पर सामने आने वाली कुछ क्लिप्स या किसी स्थिति को अलग तरह से दिखाए जाने की वजह से स्काउट के प्रति उनका नजरिया नहीं बदल सकता।
‘मुझे स्काउट का सक्सेस बहुत मायने रखता है’
काश्वी ने स्काउट की मेहनत का जिक्र करते हुए कहा कि वह जानती हैं कि यहां तक पहुंचने के लिए स्काउट ने कितनी मेहनत की है। उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके लिए सच में केयर करती हैं और स्काउट की सफलता उनके लिए मायने रखती है।
काश्वी ने साफ शब्दों में कहा कि चाहे बाकी चीजें जैसी भी हों, वह ईमानदारी से स्काउट के लिए अच्छा चाहती हैं। उनके मुताबिक, वह चाहती हैं कि स्काउट सफल हों। काश्वी के इस बयान से इतना साफ है कि सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और बाहरी राय के बावजूद वह स्काउट के लिए अपनी शुभकामनाएं और समर्थन बनाए रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि स्काउट आगे बढ़ें और सफल हों।

