Rani Mukerji Statement: रानी मुखर्जी ने हाल ही में मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में ‘सैयारा’ के लिए पीपल्स चॉइस अवॉर्ड हासिल किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म की सफलता के साथ-साथ अपने पति और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के रोमांटिक कहानियों के प्रति लगाव पर भी बात की। रानी ने मजाकिया अंदाज में बताया कि आदित्य को लव स्टोरीज बनाने की प्रेरणा शायद उनके रिश्ते से ही मिली है।
‘मेरे पति की जिंदगी का प्यार होना ही मेरा योगदान था’
रानी मुखर्जी ने मजाक करते हुए कहा कि ‘सैयारा’ में उनका योगदान सिर्फ इतना था कि वो “मेरे पति की जिंदगी का प्यार” हैं। उनके इस बयान के पीछे आदित्य चोपड़ा के रोमांटिक कहानियों के प्रति जुनून का संदर्भ था।
रानी के मुताबिक, आदित्य के लिए प्रेम कहानियां हमेशा खास रही हैं और उनके साथ रिश्ते ने भी इस तरह की कहानियां बनाने के उनके जुनून को प्रेरित किया। एक्ट्रेस ने इस दौरान ‘सैयारा’ की पूरी टीम की भी जमकर तारीफ की।
‘सैयारा’ की पूरी टीम को दिया क्रेडिट
रानी मुखर्जी ने फिल्म की सफलता का श्रेय सिर्फ किसी एक कलाकार को देने के बजाय निर्देशक मोहित सूरी, अहान पांडे और अनीत पड्डा समेत पूरी टीम की तारीफ की।
अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने दुनियाभर में 577 करोड़ रुपये की कमाई की और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म बताया गया है। रानी का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब ‘सैयारा’ की सफलता के बाद फिल्म की कहानी, कलाकारों और इसके पीछे की टीम को लेकर चर्चा होती रहती है।


Rani Mukerji sets the Kapil Sharma Show stage on fire
