प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को बालोद में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान से शुरू हुई यात्रा में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शामिल हुईं। उन्होंने मशाल जलाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा दल्ली चौक, नया बस स्टैंड होते हुए शीतला मंदिर पहुंची। इसके बाद अटल परिसर पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी 17 मंडलों से बाइक रैली निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बाइक रैली के माध्यम से बालोद पहुंचे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष के सेवा कार्यकाल और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। 17 सितंबर से चल रहा सेवा संकल्प अभियान ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में 17 सितंबर से अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई गईं। आंगनबाड़ियों में ‘आंगन मिलन सेवा और उत्सव’ के कार्यक्रम हुए। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रथों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई गई।

