तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर:ग्वालियर में पिकनिक से लौट रहे नमकीन कारोबारी की मौत; दो दोस्त गंभीर, आरोपी चालक फरार

तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर:ग्वालियर में पिकनिक से लौट रहे नमकीन कारोबारी की मौत; दो दोस्त गंभीर, आरोपी चालक फरार

ग्वालियर में मंगलवार शाम सड़क हादसे में 38 वर्षीय नमकीन कारोबारी गौरव जैन की मौत हो गई। गौरव अपने दो दोस्तों मनीष राजौरिया और कुशल कुशवाहा के साथ बरई-पनिहार की वादियों और पहाड़ी झरनों पर पिकनिक मनाने गए थे। शाम को तीनों एक ही एक्टिवा से ग्वालियर लौट रहे थे। नयागांव इलाके में रेलवे पुल के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान गौरव की मौत हो गई। दोनों दोस्तों का इलाज जारी है। बुधवार को गौरव के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दोस्तों के साथ पिकनिक पर गए थे गौरव शहर के भाऊ साहब का बाजार निवासी गौरव जैन नमकीन कारोबारी थे। हाल ही में उन्होंने अपना कारोबार सेट किया था। कारोबार अच्छी तरह जमने के बाद वह पूरे घर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। परिवार की जिम्मेदारी के चलते गौरव अभी अविवाहित थे और घर में उनकी शादी की बातचीत भी चल रही थी। मंगलवार को अवकाश होने के कारण गौरव अपने दोस्तों मनीष राजौरिया और कुशल कुशवाहा के साथ बरई-पनिहार की वादियों और पहाड़ी झरनों पर पिकनिक मनाने गए थे। देर शाम तीनों एक्टिवा से घर लौट रहे थे। नयागांव के पास रेलवे पुल पर तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायल गौरव और उनके दोस्तों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां कुछ मिनट के इलाज के बाद गौरव जैन की मौत हो गई। मनीष और कुशल का इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इलाज के दौरान व्यापारी ने तोड़ा दम, दोस्तों की हालत गंभीर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल व्यापारी व उसके दोस्तों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। ट्रॉमा सेंटर में कुछ मिनट के इलाज के बाद घायल व्यापारी गौरव जैन की मौत हो गई थी, जबकि उसके दोस्त मनीष व कुशल का इलाज चल रहा है। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। कार चालक मौके से फरार हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा टोल नाकों पर दुर्घटनास्थल की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। पुलिस फरार कार और उसके चालक की तलाश कर रही है। एएसपी ने बताया कैसे हुआ हादसा एएसपी जयराज कुबेर के अनुसार, गौरव जैन अपने दोस्तों मनीष राजोरिया और कुशल कुशवाहा के साथ पनिहार में नदी किनारे पिकनिक मनाने गए थे। शाम को तीनों एक ही एक्टिवा से ग्वालियर लौट रहे थे। नयागांव रेलवे पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें आने से गौरव की मौत हो गई, जबकि मनीष और कुशल गंभीर रूप से घायल हो गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *