संघ वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का निधन:अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव; कैलाश विजयवर्गीय बोले- उन्होंने उंगली पकड़कर चलना सिखाया

संघ वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का निधन:अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव; कैलाश विजयवर्गीय बोले- उन्होंने उंगली पकड़कर चलना सिखाया

उज्जैन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का मंगलवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। बुधवार सुबह आराधना भवन में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की और अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सीएम ने अर्थी को दिया कंधा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आराधना भवन पहुंचकर विनोद कुमार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनकी अर्थी को कंधा दिया और अंतिम यात्रा में शामिल हुए। बुधवार सुबह आराधना कार्यालय से अंतिम यात्रा चक्रतीर्थ के लिए रवाना हुई, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। संघ में संभाले महत्वपूर्ण दायित्व विनोद कुमार ने संघ में लंबे समय तक महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व संभाले। वे मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक, अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख और संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य रहे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बामनौली गांव में हुआ था। विजयवर्गीय बोले- उंगली पकड़कर चलना सिखाया अंतिम यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रचारक शामिल हुए। मीडिया से चर्चा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “विनोद कुमार ने मुझे उंगली पकड़कर चलना सिखाया। वे बहुत अच्छे प्रचारक थे। उनके निधन से उनके साथ काम करने वाले सभी स्वयंसेवक दुखी हैं।” उज्जैन में अंतिम संस्कार की थी इच्छा विनोद कुमार की अंतिम इच्छा उज्जैन में महाकाल की शरण में रहने और शरीर पूरा होने के स्थान पर ही अंतिम संस्कार की थी। बुधवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा आराधना कार्यालय से चक्रतीर्थ के लिए रवाना हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *