बाजार टांड़ स्थित निगम की आवंटित दुकानों से जुड़े पेनाल्टी और नाम ट्रांसफर के पुराने विवाद को लेकर दुकानदारों को जारी नोटिस पर झारखंड चैंबर ने चिंता जताई है। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर त्योहारी सीजन में दंडात्मक कार्रवाई रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से व्यवसायियों में अनिश्चितता और कारोबार प्रभावित हो रहा है। पुराने विवाद के समाधान के लिए निगम, झारखंड चैंबर और रांची नगर निगम किरायेदार संघ की समन्वय समिति बनाने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने पोर्टल की तकनीकी समस्या से ट्रेड लाइसेंस जारी करने और नवीनीकरण प्रभावित होने की बात कहते हुए संवाद से समाधान निकालने का आग्रह किया। बाजार टांड़ स्थित निगम की आवंटित दुकानों से जुड़े पेनाल्टी और नाम ट्रांसफर के पुराने विवाद को लेकर दुकानदारों को जारी नोटिस पर झारखंड चैंबर ने चिंता जताई है। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर त्योहारी सीजन में दंडात्मक कार्रवाई रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से व्यवसायियों में अनिश्चितता और कारोबार प्रभावित हो रहा है। पुराने विवाद के समाधान के लिए निगम, झारखंड चैंबर और रांची नगर निगम किरायेदार संघ की समन्वय समिति बनाने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने पोर्टल की तकनीकी समस्या से ट्रेड लाइसेंस जारी करने और नवीनीकरण प्रभावित होने की बात कहते हुए संवाद से समाधान निकालने का आग्रह किया।

