IND vs WI: डेब्यू टी20I में नमन धीर ने अपनाई खास रणनीति, मैच के बाद 3 विकेट लेने का खुद खोला राज

IND vs WI: डेब्यू टी20I में नमन धीर ने अपनाई खास रणनीति, मैच के बाद 3 विकेट लेने का खुद खोला राज

Naman Dhir: नमन धीर ने डेब्यू मैच में तीन विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। जानिए वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी रणनीति और शानदार गेंदबाजी का राज। 

IND vs WI T20I: कप्तान श्रेयस अय्यर के तेजतर्रार शतक की बदौलत भारत ने टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया की इस जीत में नमन धीर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही तीन विकेट चटकाने का कारनामा किया। उनकी गेंदबाजी का सबसे प्रभावशाली पहलू यह रहा कि उन्होंने बल्लेबाजों के आक्रामक शॉट्स का जवाब बेहद समझदारी और संयम के साथ दिया। अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर उन्होंने मैच के बाद अपनी रणनीति का खुलासा किया।

उन्होंने बताया, ‘मैंने अक्षर पटेल को पावरप्ले में गेंदबाजी करते हुए देखा था। वह गेंद को थोड़ा धीमा कर रहे थे और गेंद टर्न भी हो रही थी। इस पर मैंने सोचा कि अगर मैं भी गेंद को थोड़ा धीमा रखूं और विकेट से मदद मिले, तो मैं बल्लेबाजों को आउट कर सकता हूं। इसलिए मैं अपनी बुनियादी योजना पर कायम रहा और मुझे अच्छे नतीजे मिले।’

आपको बता दें कि नमन धीर की गेंद पर जब भी चौका या छक्का लगा, उन्होंने तुरंत अपनी रणनीति में बदलाव किया। कभी उन्होंने गेंद को वाइड रखा, कभी गति धीमी की। कभी लेंथ में बदलाव किया। इस बदलाव का मकसद कैरेबियाई बल्लेबाजों को गलत शॉट खेलने के लिए मजबूर करना था। हैरानी की बात यह रही कि उनके तीनों विकेट ऐसी गेंदों पर आए, जिनसे ठीक पहले उन्हें छक्का पड़ा था।

खबर अपडेट हो रही है..

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *