भोजपुर- पिकअप से 29 बोरा सिक्के बरामद, 2 गिरफ्तार:हार्डवेयर नट-बोल्ट की आड़ में ले जा रहे थे 13.87 लाख के सिक्के, गलाकर सामान बनाने की आशंका

भोजपुर- पिकअप से 29 बोरा सिक्के बरामद, 2 गिरफ्तार:हार्डवेयर नट-बोल्ट की आड़ में ले जा रहे थे 13.87 लाख के सिक्के, गलाकर सामान बनाने की आशंका

भोजपुर जिले के हसनबाजार थाना क्षेत्र में आरा-सासाराम हाईवे पर सहेजनी के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पांच रुपये के सिक्कों से लदी पिकअप जब्त की है। पिकअप से 29 बोरियों में रखे सिक्के बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद सिक्कों की कुल कीमत 13 लाख 87 हजार 910 रुपए है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पिकअप चालक समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बक्सर जिले के पिपरा, राजपुर निवासी मनोज कुमार गुप्ता और पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव निवासी बर्तन कारोबारी जनीश कुमार के रूप में हुई है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वाहन जांच के दौरान पिकअप को रोककर ली तलाशी पुलिस के मुताबिक सहेजनी के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान आरा की ओर से आ रही एक पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी के दौरान उस पर लदी 29 बोरियों में भारी मात्रा में पांच रुपए के सिक्के मिले। सिक्कों की संख्या और कीमत स्पष्ट करने के लिए मजिस्ट्रेट की निगरानी में इनकी गिनती कराई गई। गिनती पूरी होने के बाद सिक्कों की कुल कीमत 13,87,910 रुपए पाई गई। इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के मिलने के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हार्डवेयर वाशर-बोल्ट की आड़ में सिक्के ले जाने की बात शुरुआती पुलिस जांच में सामने आया है कि सिक्कों को रोहतास जिले के डेहरी आन सोन से लोड किया गया था और पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि पिकअप में हार्डवेयर वाशर-बोल्ट की आड़ में सिक्कों को रखा गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के कहां से जुटाए गए और इन्हें परेव में किसे सौंपा जाना था। थानाध्यक्ष जयराम ने बताया कि पूछताछ में सिक्कों को गलाकर उनसे अलग-अलग सामान तैयार किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है कि बरामद सिक्के वैध तरीके से प्राप्त किए गए थे या इनके पीछे कोई अन्य गतिविधि है। सिक्कों के स्रोत, खरीदार और अंतिम गंतव्य की जानकारी जुटाने के लिए दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। मामले में मुद्रा एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। भोजपुर जिले के हसनबाजार थाना क्षेत्र में आरा-सासाराम हाईवे पर सहेजनी के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पांच रुपये के सिक्कों से लदी पिकअप जब्त की है। पिकअप से 29 बोरियों में रखे सिक्के बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद सिक्कों की कुल कीमत 13 लाख 87 हजार 910 रुपए है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पिकअप चालक समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बक्सर जिले के पिपरा, राजपुर निवासी मनोज कुमार गुप्ता और पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव निवासी बर्तन कारोबारी जनीश कुमार के रूप में हुई है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वाहन जांच के दौरान पिकअप को रोककर ली तलाशी पुलिस के मुताबिक सहेजनी के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान आरा की ओर से आ रही एक पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी के दौरान उस पर लदी 29 बोरियों में भारी मात्रा में पांच रुपए के सिक्के मिले। सिक्कों की संख्या और कीमत स्पष्ट करने के लिए मजिस्ट्रेट की निगरानी में इनकी गिनती कराई गई। गिनती पूरी होने के बाद सिक्कों की कुल कीमत 13,87,910 रुपए पाई गई। इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के मिलने के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हार्डवेयर वाशर-बोल्ट की आड़ में सिक्के ले जाने की बात शुरुआती पुलिस जांच में सामने आया है कि सिक्कों को रोहतास जिले के डेहरी आन सोन से लोड किया गया था और पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि पिकअप में हार्डवेयर वाशर-बोल्ट की आड़ में सिक्कों को रखा गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के कहां से जुटाए गए और इन्हें परेव में किसे सौंपा जाना था। थानाध्यक्ष जयराम ने बताया कि पूछताछ में सिक्कों को गलाकर उनसे अलग-अलग सामान तैयार किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है कि बरामद सिक्के वैध तरीके से प्राप्त किए गए थे या इनके पीछे कोई अन्य गतिविधि है। सिक्कों के स्रोत, खरीदार और अंतिम गंतव्य की जानकारी जुटाने के लिए दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। मामले में मुद्रा एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *