अजय की हत्या का आरोपी लवदीप फरार:पुलिस ने गाजियाबाद और बागपत में तलाश तेज की, एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार

अजय की हत्या का आरोपी लवदीप फरार:पुलिस ने गाजियाबाद और बागपत में तलाश तेज की, एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार

बागपत की चांदीनगर पुलिस अजय हत्याकांड के फरार आरोपी लवदीप की तलाश में जुट गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं और बागपत-गाजियाबाद में तलाश जारी है। चांदीनगर के गढ़ी कलंजरी गांव निवासी अजय 2 अक्टूबर को लापता हुआ था। दोस्त लवदीप उसे अपने साथ ले गया। पूरनपुर नवादा गांव के अमित के साथ शराब पीने के बाद अजय की हत्या कर शव गाजियाबाद बॉर्डर पर फेंक दिया गया। अजय के भाई देवेंद्र की शिकायत पर 3 अक्टूबर को लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने अमित से पूछताछ की, जिसने लवदीप के साथ मिलकर हत्या की बात कबूली। अमित को 6 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा हो चुका है। फरार आरोपी की तलाश में टीमें लगी हैं और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक अजय के भाई देवेंद्र ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *