WHO: रूस के इरकुत्स्क शहर में एक 28 वर्षीय रिसर्च लैब कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद चिंता बढ़ गई थी। शुरुआती खबरों में आशंका जताई जा रही थी कि प्रयोगशाला में टेस्ट ट्यूब टूटने के कारण महिला कर्मचारी ‘न्यूमोनिक प्लेग’ की चपेट में आ गई थी। हालांकि, WHO ने बताया कि रूसी स्वास्थ्य अधिकारियों ने इरकुत्स्क क्षेत्र में हाल में प्लेग का कोई मामला सामने आने की जानकारी नहीं दी है। साथ ही, मृतक के संपर्क में आए लोगों में भी किसी हाई-थ्रेट रोगजनक का पता नहीं चला है।
खबर अपडेट हो रही है…

