दतिया में कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला:राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने का विरोध, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

दतिया में कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला:राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने का विरोध, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

दिल्ली में मंगलवार को राहुल गांधी और कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल को हिरासत में लिया गया। इसी के विरोध में दतिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किला चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल की गिरफ्तारी का कांग्रेस विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों, युवाओं और बेरोजगारों के साथ खड़ी है और उनके मुद्दे उठाती रहेगी। आंदोलन की दी चेतावनी
अशोक दांगी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं और छात्रों-युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश जारी रखती है तो कांग्रेस देशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अन्याय का साथ नहीं देने की अपील की।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *