पटना में आज भाजपा के दो बड़े आयोजनों के जरिए पार्टी अपनी ताकत और सरकार के विकास कार्यों का संदेश देगी। एक ओर मिलर हाई स्कूल मैदान में सुबह 9:30 बजे ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन डिजिटल माध्यम से कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं, शाम में 5 बजे गांधी मैदान में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। दोनों कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, कलाकारों और सामाजिक संगठनों की बड़ी भागीदारी रहेगी। सुबह का कार्यक्रम जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संगठन और केंद्र सरकार की योजनाओं का संदेश पहुंचाने पर केंद्रित रहेगा। वहीं, शाम का आयोजन कला, संस्कृति, सेवा और विकास के जरिए सरकार के कामकाज को जनता के सामने प्रस्तुत करेगा। सुबह मिलर हाई स्कूल मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आज सुबह पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी। भाजपा के इस बड़े आयोजन में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में जुटेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन डिजिटल माध्यम यानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। उनके संबोधन में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को प्रमुखता दिए जाने की उम्मीद है। मंच पर मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री और NDA के कई वरिष्ठ नेता मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा में बिहार के मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित एनडीए के कई सांसद, विधायक, मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का संदेश भी दिया जाएगा। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने पर जोर रहने की संभावना है। शाम 5 बजे गांधी मैदान में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ मिलर मैदान के कार्यक्रम के बाद शाम को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भाजपा के अभियान ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। रंगों और कलाकृतियों के जरिए दिखेगा सेवा और विकास का संदेश गांधी मैदान में कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मैदान में विशाल रंगोलियां और विभिन्न तरह की कलाकृतियां तैयार की जा रही हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम के दौरान इन कलाकृतियों और रंगोलियों का अवलोकन भी करेंगे। इन कलाकृतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकास के कार्यों को रंगों और रचनात्मक अभिव्यक्ति के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। अभियान की प्रदेश संयोजक अनामिका पासवान के मुताबिक, गांधी मैदान को ‘सेवा के रंग’ की थीम के अनुरूप तैयार करने के लिए सैकड़ों कलाकार दिन-रात काम कर रहे हैं। मिथिला से चंपारण तक की संस्कृति की दिखेगी झलक गांधी मैदान में सिर्फ रंगोली और कलाकृतियां ही आकर्षण का केंद्र नहीं होंगी। कार्यक्रम स्थल पर बिहार के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। मिथिला, मगध, चंपारण समेत बिहार के विभिन्न अंचलों के पारंपरिक खान-पान और स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। उद्यमियों और सामाजिक संगठनों की ओर से भी अपने उत्पादों और गतिविधियों से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे। इससे कार्यक्रम में बिहार की स्थानीय कला, संस्कृति, खान-पान और उद्यमिता की झलक भी देखने को मिलेगी। लोककला, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण कार्यक्रम के दौरान कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के कलाकारों के साथ अन्य प्रतिभाशाली कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। लोककला, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बिहार की समृद्ध परंपरा को सामने रखा जाएगा। ड्रोन से होगा पूरे आयोजन का दृश्यांकन गांधी मैदान में होने वाले आयोजन को बड़े स्तर पर प्रदर्शित करने की तैयारी है। कार्यक्रम स्थल और वहां की गतिविधियों का ड्रोन के जरिए दृश्यांकन किया जाएगा। इसके जरिए पूरे आयोजन को व्यापक स्तर पर दिखाने और प्रसारित करने की व्यवस्था की गई है। पटना में आज भाजपा के दो बड़े आयोजनों के जरिए पार्टी अपनी ताकत और सरकार के विकास कार्यों का संदेश देगी। एक ओर मिलर हाई स्कूल मैदान में सुबह 9:30 बजे ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन डिजिटल माध्यम से कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं, शाम में 5 बजे गांधी मैदान में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। दोनों कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, कलाकारों और सामाजिक संगठनों की बड़ी भागीदारी रहेगी। सुबह का कार्यक्रम जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संगठन और केंद्र सरकार की योजनाओं का संदेश पहुंचाने पर केंद्रित रहेगा। वहीं, शाम का आयोजन कला, संस्कृति, सेवा और विकास के जरिए सरकार के कामकाज को जनता के सामने प्रस्तुत करेगा। सुबह मिलर हाई स्कूल मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आज सुबह पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी। भाजपा के इस बड़े आयोजन में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में जुटेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन डिजिटल माध्यम यानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। उनके संबोधन में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को प्रमुखता दिए जाने की उम्मीद है। मंच पर मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री और NDA के कई वरिष्ठ नेता मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा में बिहार के मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित एनडीए के कई सांसद, विधायक, मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का संदेश भी दिया जाएगा। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने पर जोर रहने की संभावना है। शाम 5 बजे गांधी मैदान में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ मिलर मैदान के कार्यक्रम के बाद शाम को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भाजपा के अभियान ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। रंगों और कलाकृतियों के जरिए दिखेगा सेवा और विकास का संदेश गांधी मैदान में कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मैदान में विशाल रंगोलियां और विभिन्न तरह की कलाकृतियां तैयार की जा रही हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम के दौरान इन कलाकृतियों और रंगोलियों का अवलोकन भी करेंगे। इन कलाकृतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकास के कार्यों को रंगों और रचनात्मक अभिव्यक्ति के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। अभियान की प्रदेश संयोजक अनामिका पासवान के मुताबिक, गांधी मैदान को ‘सेवा के रंग’ की थीम के अनुरूप तैयार करने के लिए सैकड़ों कलाकार दिन-रात काम कर रहे हैं। मिथिला से चंपारण तक की संस्कृति की दिखेगी झलक गांधी मैदान में सिर्फ रंगोली और कलाकृतियां ही आकर्षण का केंद्र नहीं होंगी। कार्यक्रम स्थल पर बिहार के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। मिथिला, मगध, चंपारण समेत बिहार के विभिन्न अंचलों के पारंपरिक खान-पान और स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। उद्यमियों और सामाजिक संगठनों की ओर से भी अपने उत्पादों और गतिविधियों से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे। इससे कार्यक्रम में बिहार की स्थानीय कला, संस्कृति, खान-पान और उद्यमिता की झलक भी देखने को मिलेगी। लोककला, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण कार्यक्रम के दौरान कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के कलाकारों के साथ अन्य प्रतिभाशाली कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। लोककला, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बिहार की समृद्ध परंपरा को सामने रखा जाएगा। ड्रोन से होगा पूरे आयोजन का दृश्यांकन गांधी मैदान में होने वाले आयोजन को बड़े स्तर पर प्रदर्शित करने की तैयारी है। कार्यक्रम स्थल और वहां की गतिविधियों का ड्रोन के जरिए दृश्यांकन किया जाएगा। इसके जरिए पूरे आयोजन को व्यापक स्तर पर दिखाने और प्रसारित करने की व्यवस्था की गई है।

