GMCH में मां का इलाज कराने पहुंची लड़की से रेप:स्टॉफ कमरे में ले गया, रेप के बाद कहा- किसी से कहा था बीमार मां को मार दूंगा

GMCH में मां का इलाज कराने पहुंची लड़की से रेप:स्टॉफ कमरे में ले गया, रेप के बाद कहा- किसी से कहा था बीमार मां को मार दूंगा

बेतिया के सरकार अस्पताल जीएमसीएच में मां का इलाज कराने आई एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। अस्पताल के एक प्राइवेट स्टॉफ लड़की को बहलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने यह धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तुम्हारी बीमार मां के साथ ठीक नहीं होगा। धमकी के बाद लड़की डर गई और अस्पताल आकर एडमिट मां के कमरे में चुप चाप बैठ गई। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर नाबालिग लड़की 1 अक्टूबर को अपने माता-पिता के साथ अस्पताल आई थी। वहां उसकी मां का इलाज चल रहा था। 4 अक्टूबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसके पिता दवा और खाना लेने बाहर गए थे। लौटने पर उन्होंने बेटी को डरी हुई हालत में रोते हुए देखा। शुरुआत में उसने कुछ नहीं बताया। बाद में मां और दादी के पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। लड़की ने बताया कि मैं मां के पास बैठी थी। तभी एक आदमी आया। उसने बताया कि मैं अस्पताल में ही काम करता हूं। किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो बताना। उसने बातचीत के दौरान लड़की को अपने नंबर भी दिया। लड़की का कहना है कि उसने बातचीत के दौरान ही अपने साथ चलने को कहा। उसे लगा कि अस्पताल का कर्मी है तो उसके साथ जाने में कोई दिक्कत नहीं है। वो उसे साथ चलने लगी। अब तस्वीरों से समझिए पूरा घटना आरोपी उसे अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। मैंने काफी मना किया लेकिन वो नहीं माना। उसने मेरे साथ रेप किया। उसके बाद उसने कहा कि अगर किसी को कुछ कहा तो अस्पताल में तुम्हारी एडमिट मां को मार दूंगा। लड़की का कहना है कि आरोपी अस्पताल का स्टॉफ है और कहीं वो कुछ मेरी मां के साथ गलत ना कर दे। इस डर से मैं उसके कमरे से आकर मां के पास बैठ गई।
जब पीड़िता के पिता दवा और खाना लेकर लौटे तो उन्होंने देखा कि बेटी रो रही है। पिता ने बेटी से बार बार पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। बाद में मां और दादी के पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने नगर थाने में आवेदन देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। आवेदन मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी रवि रंजन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अस्पताल में मरीजों को पानी और इंसुलिन चढ़ाने का काम करता था। इसके अलावा वह बाहर एक निजी नर्सिंग होम में भी काम करता है। सदर एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि नाबालिग अपनी मां का इलाज कराने जीएमसीएच आई थी। आरोपी के अस्पताल में पानी और इंसुलिन चढ़ाने का काम करने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बेतिया के सरकार अस्पताल जीएमसीएच में मां का इलाज कराने आई एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। अस्पताल के एक प्राइवेट स्टॉफ लड़की को बहलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने यह धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तुम्हारी बीमार मां के साथ ठीक नहीं होगा। धमकी के बाद लड़की डर गई और अस्पताल आकर एडमिट मां के कमरे में चुप चाप बैठ गई। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर नाबालिग लड़की 1 अक्टूबर को अपने माता-पिता के साथ अस्पताल आई थी। वहां उसकी मां का इलाज चल रहा था। 4 अक्टूबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसके पिता दवा और खाना लेने बाहर गए थे। लौटने पर उन्होंने बेटी को डरी हुई हालत में रोते हुए देखा। शुरुआत में उसने कुछ नहीं बताया। बाद में मां और दादी के पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। लड़की ने बताया कि मैं मां के पास बैठी थी। तभी एक आदमी आया। उसने बताया कि मैं अस्पताल में ही काम करता हूं। किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो बताना। उसने बातचीत के दौरान लड़की को अपने नंबर भी दिया। लड़की का कहना है कि उसने बातचीत के दौरान ही अपने साथ चलने को कहा। उसे लगा कि अस्पताल का कर्मी है तो उसके साथ जाने में कोई दिक्कत नहीं है। वो उसे साथ चलने लगी। अब तस्वीरों से समझिए पूरा घटना आरोपी उसे अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। मैंने काफी मना किया लेकिन वो नहीं माना। उसने मेरे साथ रेप किया। उसके बाद उसने कहा कि अगर किसी को कुछ कहा तो अस्पताल में तुम्हारी एडमिट मां को मार दूंगा। लड़की का कहना है कि आरोपी अस्पताल का स्टॉफ है और कहीं वो कुछ मेरी मां के साथ गलत ना कर दे। इस डर से मैं उसके कमरे से आकर मां के पास बैठ गई।
जब पीड़िता के पिता दवा और खाना लेकर लौटे तो उन्होंने देखा कि बेटी रो रही है। पिता ने बेटी से बार बार पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। बाद में मां और दादी के पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने नगर थाने में आवेदन देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। आवेदन मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी रवि रंजन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अस्पताल में मरीजों को पानी और इंसुलिन चढ़ाने का काम करता था। इसके अलावा वह बाहर एक निजी नर्सिंग होम में भी काम करता है। सदर एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि नाबालिग अपनी मां का इलाज कराने जीएमसीएच आई थी। आरोपी के अस्पताल में पानी और इंसुलिन चढ़ाने का काम करने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *