सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र में मंगलवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी की इनोवा कार पर तीन राउंड फायरिंग की। यह घटना माकर गढ़िया के पास रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हुई। व्यवसायी महेश आनंद गोलीबारी में बाल-बाल बच गए।
करजाइन बाजार निवासी महेश आनंद सुपौल से काम खत्म कर इनोवा से घर लौट रहे थे। माकर गढ़िया के पास घात लगाए अपराधियों ने उनकी कार पर फायरिंग की। घबराकर व्यवसायी ने गाड़ी नहीं रोकी और सीधे सिमराही बाजार पहुंचकर राघोपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जवान को कार में बैठाया
पुलिस ने व्यवसायी से जानकारी लेकर सुरक्षा के लिए एक जवान को इनोवा में बैठाया। उन्हें गश्ती वाहन से घर पहुंचाया गया। करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार, राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय और भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और देर रात तक एनएच-27 पर निरीक्षण व पूछताछ की। फायरिंग के कारणों का पता लगा रही पुलिस भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि व्यवसायी की कार पर तीन राउंड फायरिंग हुई है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस फायरिंग के कारणों और अपराधियों की पहचान में जुटी है। आपसी विवाद, पुरानी रंजिश, रंगदारी, लूट के प्रयास समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
सुपौल एसपी शरथ आरस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस तकनीकी और मानवीय स्रोतों की मदद से फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र में मंगलवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी की इनोवा कार पर तीन राउंड फायरिंग की। यह घटना माकर गढ़िया के पास रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हुई। व्यवसायी महेश आनंद गोलीबारी में बाल-बाल बच गए।
करजाइन बाजार निवासी महेश आनंद सुपौल से काम खत्म कर इनोवा से घर लौट रहे थे। माकर गढ़िया के पास घात लगाए अपराधियों ने उनकी कार पर फायरिंग की। घबराकर व्यवसायी ने गाड़ी नहीं रोकी और सीधे सिमराही बाजार पहुंचकर राघोपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जवान को कार में बैठाया
पुलिस ने व्यवसायी से जानकारी लेकर सुरक्षा के लिए एक जवान को इनोवा में बैठाया। उन्हें गश्ती वाहन से घर पहुंचाया गया। करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार, राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय और भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और देर रात तक एनएच-27 पर निरीक्षण व पूछताछ की। फायरिंग के कारणों का पता लगा रही पुलिस भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि व्यवसायी की कार पर तीन राउंड फायरिंग हुई है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस फायरिंग के कारणों और अपराधियों की पहचान में जुटी है। आपसी विवाद, पुरानी रंजिश, रंगदारी, लूट के प्रयास समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
सुपौल एसपी शरथ आरस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस तकनीकी और मानवीय स्रोतों की मदद से फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।