दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर 22 नंबर रेलवे गुमटी के निकट ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय जीएनएम छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेंता थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-9 निवासी मदन राम के पुत्र राजकुमार राम के रूप में हुई है। वह सैदनगर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में जीएनएम नर्सिंग कोर्स के सत्र 2024-27 का छात्र था। घटना की सूचना मिलने पर बेंता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के बड़े भाई राम कुमार राम ने बताया कि सोमवार रात राजकुमार बेंता चौक पर नाश्ता करने गया था। वहां से लौटने के दौरान हादसा होने की सूचना स्थानीय लोगों से मिली। इसके बाद परिजन 22 नंबर रेलवे गुमटी के पास पहुंचे, जहां रेलवे ट्रैक पर राजकुमार का शव पड़ा था। शादी के तीन माह बाद ही उजड़ गया परिवार राजकुमार की शादी करीब तीन माह पहले हुई थी। घटना के बाद उसके पारिवारिक जीवन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आईं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा थी कि वह पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में रहता था। बताया गया कि उसकी पत्नी काजल को मोबाइल पर रील बनाने का शौक था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने की बात भी कही जा रही है। परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम पत्नी की रील देखने के बाद राजकुमार तनाव में घर से निकला था। इसके बाद देर रात रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। हत्या की आशंका पर भी चर्चा, पुलिस कर रही जांच रेलवे ट्रैक पर राजकुमार का सिर धड़ से अलग शव मिलने के बाद आसपास के लोगों के बीच हत्या की आशंका को लेकर भी चर्चा होने लगी। हालांकि, बेंता थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। परिजनों के आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बेटे का शव देख मां और बहनों की चीत्कार से माहौल गमगीन मंगलवार को राजकुमार का शव देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जवान बेटे का शव देखते ही मां प्रमिला देवी और बहनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने बताया कि राजकुमार दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था। वह पूरे परिवार का दुलारा था। उसके पिता मदन राम डीएमसीएच के पीएचडी विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। जवान बेटे की असामयिक मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर 22 नंबर रेलवे गुमटी के निकट ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय जीएनएम छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेंता थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-9 निवासी मदन राम के पुत्र राजकुमार राम के रूप में हुई है। वह सैदनगर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में जीएनएम नर्सिंग कोर्स के सत्र 2024-27 का छात्र था। घटना की सूचना मिलने पर बेंता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के बड़े भाई राम कुमार राम ने बताया कि सोमवार रात राजकुमार बेंता चौक पर नाश्ता करने गया था। वहां से लौटने के दौरान हादसा होने की सूचना स्थानीय लोगों से मिली। इसके बाद परिजन 22 नंबर रेलवे गुमटी के पास पहुंचे, जहां रेलवे ट्रैक पर राजकुमार का शव पड़ा था। शादी के तीन माह बाद ही उजड़ गया परिवार राजकुमार की शादी करीब तीन माह पहले हुई थी। घटना के बाद उसके पारिवारिक जीवन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आईं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा थी कि वह पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में रहता था। बताया गया कि उसकी पत्नी काजल को मोबाइल पर रील बनाने का शौक था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने की बात भी कही जा रही है। परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम पत्नी की रील देखने के बाद राजकुमार तनाव में घर से निकला था। इसके बाद देर रात रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। हत्या की आशंका पर भी चर्चा, पुलिस कर रही जांच रेलवे ट्रैक पर राजकुमार का सिर धड़ से अलग शव मिलने के बाद आसपास के लोगों के बीच हत्या की आशंका को लेकर भी चर्चा होने लगी। हालांकि, बेंता थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। परिजनों के आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बेटे का शव देख मां और बहनों की चीत्कार से माहौल गमगीन मंगलवार को राजकुमार का शव देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जवान बेटे का शव देखते ही मां प्रमिला देवी और बहनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने बताया कि राजकुमार दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था। वह पूरे परिवार का दुलारा था। उसके पिता मदन राम डीएमसीएच के पीएचडी विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। जवान बेटे की असामयिक मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

