अमृतसर| पॉश इलाके केनेडी एवेन्यू में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सड़क किनारे लगा कचरे का ढेर स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए भारी परेशानी का कारण बना हुआ है। हाल ही में की गई पेड़ों की छंटाई के बाद कटे हुए पत्तों व टहनियों को उठाने के बजाय वहीं फेंके गए कचरे के अंबार में ही मिला दिया गया है। इससे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। स्थानिय निवासियों का कहना है कि निगम की अनदेखी के चलते गंदगी का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। निवासियों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि इस कचरे और छंटाई के मलबे को तुरंत उठवाकर इलाके में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

