‘सिविक हीरो’ सुनील ने उठाई स्पीड ब्रेकर की समस्या:जलभराव की समस्या दूर कराकर पार्षद सुरेश टाकलकर बने ‘पब्लिक स्टार’; आप भी करें समस्या पोस्ट

‘सिविक हीरो’ सुनील ने उठाई स्पीड ब्रेकर की समस्या:जलभराव की समस्या दूर कराकर पार्षद सुरेश टाकलकर बने ‘पब्लिक स्टार’; आप भी करें समस्या पोस्ट

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए शहरवासी अपने क्षेत्र की समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) पार्षद सुरेश टाकलकर बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद ने संज्ञान लेकर कराया समाधान वार्ड 57 के जेल रोड निवासी राजीव मकवाना ने ‘भास्कर समाधान’ पर गली में कीचड़ की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि लाल पान कॉर्नर वाली गली में नाइक निवास के पास पानी भर जाता है। पानी की निकासी नहीं होने से यहां कीचड़ हो जाता है। शिकायत सामने आने के बाद आज के ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद सुरेश टाकलकर ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। वार्ड 53 के सुनील रायकवार बने आज के ‘सिविक हीरो’ स्पीड ब्रेकर नहीं थे, हो रहे थे हादसे वार्ड 53 के आजाद नगर निवासी सुनील रायकवार ने ‘भास्कर समाधान’ पर अपने क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर की समस्या दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आजाद नगर से जिला जेल की ओर जाने वाले रास्ते पर कट के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर नहीं थे। इससे आए दिन हादसे हो रहे थे। शिकायत सामने आने के बाद समस्या का समाधान हुआ, जिसकी पुष्टि सुनील रायकवार ने खुद एप पर की। उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्या को जिम्मेदारों तक पहुंचाने के साथ ही समाधान होने के बाद उसकी पुष्टि भी की। उनकी इस जागरूक पहल और ‘भास्कर समाधान’ में सक्रिय भागीदारी के लिए सुनील रायकवार आज के ‘सिविक हीरो’ बने। एप से लोगों को मिल रहा समाधान सुखलिया: बार-बार बंद हो रही स्ट्रीट लाइट हुई ठीक स्ट्रीट लाइट बार-बार बंद हो रही थी वार्ड 33 के सुखलिया निवासी सुधीर वायकोले ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुखलिया चौक के पास प्राइम केयर हॉस्पिटल के पीछे स्ट्रीट लाइट बार-बार बंद हो रही थी। उन्होंने बताया कि लाइट का कनेक्शन ढीला होने के कारण यह समस्या आ रही है। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद मनोज किशोर मिश्रा ने मामले पर संज्ञान लिया और स्ट्रीट लाइट ठीक कराई। खुले ट्रांसफॉर्मर, गंदी बैकलाइन, चेंबर लीकेज और कचरे से परेशान इंदौरवासी सुदर्शन नगर: बिजली के खंभे पर उगी बेल, बॉक्स का कवर भी गायब वार्ड 80 के निवासी परमिंदर कुमार धवन ने शिकायत दर्ज कराई है कि अन्नपूर्णा रोड, सुदर्शन नगर में लव कुश बेकरी के सामने वाली गली में बिजली के खंभे के आसपास काफी घास और बेल उग आई है। शिकायतकर्ता के अनुसार बिजली के बॉक्स का कवर भी गायब है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। द्वारकापुरी: श्रद्धापुरी कॉलोनी की बैकलाइन में फैली गंदगी वार्ड 85 के निवासी गोलू बरेठा ने शिकायत दर्ज कराई है कि द्वारकापुरी की श्रद्धापुरी कॉलोनी की बैकलाइन में काफी गंदगी फैली हुई है। उन्होंने बैकलाइन की सफाई कराने की मांग की है। कत्थू कॉलोनी: चेंबर से हो रहा गंदे पानी का रिसाव वार्ड 67 के निवासी नवीन ने शिकायत दर्ज कराई है कि एमओजी लाइंस मेन रोड, कत्थू कॉलोनी में चेंबर से गंदे पानी का रिसाव हो रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने जल्द रिसाव रोकने की मांग की है। चंद्र लोक नगर: खाली प्लॉट में जमा कचरे से बढ़ी परेशानी वार्ड 37 के निवासी सनी पुरोहित ने शिकायत दर्ज कराई है कि रिंग रोड, चंद्र लोक नगर में स्वर्ण बाग कॉलोनी के पास उनके घर के सामने खाली प्लॉट में लंबे समय से कचरा डाला जा रहा है। इससे यहां कचरे का ढेर लग गया है और मच्छर, मक्खियों व चूहों की समस्या बढ़ गई है। शिकायतकर्ता ने नगर निगम से जल्द प्लॉट की सफाई कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *