23 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में आरोपी ने सरेंडर किया:पुलिस की चेतावनी के बाद महेश यादव ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

23 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में आरोपी ने सरेंडर किया:पुलिस की चेतावनी के बाद महेश यादव ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

जमुई के प्रतापपुर गांव में 2003 के दोहरे हत्याकांड के 23 साल से फरार आरोपी महेश यादव ने सोमवार शाम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महेश प्रतापपुर गांव का ही रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, 2003 में प्रतापपुर में डीपी यादव और उनके भाई पूना यादव की हत्या हुई थी। इस मामले में टाउन थाना में केस नंबर 44/2003 दर्ज किया गया था। घटना के बाद से कई आरोपी फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हाल ही में कार्रवाई तेज की थी। 1 अक्टूबर 2026 को टाउन थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रतापपुर पहुंची थी। उन्होंने फरार आरोपियों के घरों पर इश्तिहार चस्पा कर कोर्ट में आत्मसमर्पण की चेतावनी दी थी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद महेश यादव ने सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। अब पुलिस की नजर इस मामले में फरार अन्य आरोपियों राजेंद्र यादव और मुकेश यादव उर्फ माको पर है। जमुई के प्रतापपुर गांव में 2003 के दोहरे हत्याकांड के 23 साल से फरार आरोपी महेश यादव ने सोमवार शाम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महेश प्रतापपुर गांव का ही रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, 2003 में प्रतापपुर में डीपी यादव और उनके भाई पूना यादव की हत्या हुई थी। इस मामले में टाउन थाना में केस नंबर 44/2003 दर्ज किया गया था। घटना के बाद से कई आरोपी फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हाल ही में कार्रवाई तेज की थी। 1 अक्टूबर 2026 को टाउन थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रतापपुर पहुंची थी। उन्होंने फरार आरोपियों के घरों पर इश्तिहार चस्पा कर कोर्ट में आत्मसमर्पण की चेतावनी दी थी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद महेश यादव ने सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। अब पुलिस की नजर इस मामले में फरार अन्य आरोपियों राजेंद्र यादव और मुकेश यादव उर्फ माको पर है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *