गिरफ्तार एएसपी सोनी को बर्खास्त करने की मांग:श्रीराम सेना मेवाड ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कानून में बदलाव की उठाई मांग

गिरफ्तार एएसपी सोनी को बर्खास्त करने की मांग:श्रीराम सेना मेवाड ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कानून में बदलाव की उठाई मांग

उदयपुर में 2 करोड़ रुपए की रिश्वत ​मामले में गिरफ्तार हुए एसओजी एएसपी मुकेश सोनी को लेकर श्रीराम सेना मेवाड़ ने मंगलवार को एसीबी महानिरीक्षक के नाम एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एएसपी सोनी की सम्पत्ति की जांच करने और उन्हें स्थाई रूप से बर्खास्त करने की मांग उठाई। श्रीराम सेना प्रमुख उमेश नागदा ने बताया कि हमारे देश में भ्रष्टाचार को लेकर बने कानून में संशोधन की आवश्यकता है। क्योंकि भ्रष्टाचारी पकड़े जाते हैं लेकिन जल्द ही बहाल होकर वापस बाहर आ जाते हैं। इन्हें वापस नौकरी मिल जाती है और प्रमोशन तक दिया जाता है। जबकी हकीकत ये है कि हर विभाग में बिना पैसा कोई काम नहीं हो रहा है। गरीबों से पैस लिया जा रहा है। हमारी मांग है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के लिए फांसी की सजा होनी चाहिए। या फिर उन्हें नौकरी से स्थाई रूप से बर्खास्त करना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में सेना संभाग प्रभारी संजय बजाज, जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह सोलंकी, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा, दीपक सिंह चौहान महानगर अध्यक्ष कैलाश मेघवाल आदि मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *