स्टेट हॉकी में श्रीगंगानगर ने भीलवाड़ा को 1-0 से हराया:चौथे क्वार्टर में गोल कर ट्रॉफी अपने नाम की

स्टेट हॉकी में श्रीगंगानगर ने भीलवाड़ा को 1-0 से हराया:चौथे क्वार्टर में गोल कर ट्रॉफी अपने नाम की

टोंक में चल रही हॉकी की अंडर 17 स्टेट प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर टीम ने खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में श्रीगंगानगर की टीम ने भीलवाड़ा की टीम को 1-0 से हराया है। खिताबी मुकाबले में 15-15 मिनट के तीन क्वार्टर में दोनों टीमें 0-0 से बराबर थीं, चौथे क्वार्टर में श्रीगंगानगर की टीम के खिलाड़ियों की ओर से दागे गए एक गोल ने उसे विजेता बना दिया। आयोजन से जुड़े सुरेश बुन्देल ने बताया कि शहर में मदरलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोमांचक फाइनल मुकाबले में श्रीगंगानगर ने भीलवाड़ा को 1-0 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। श्रीगंगानगर ने चौथे क्वार्टर में निर्णायक गोल दागते हुए विजेता बनी। मदरलैंड के निदेशक कमलेश सिंगोदिया ने बताया कि मंगलवार को पहले सेमीफाइनल मैच में श्रीगंगानगर ने अलवर को 4-0 से रौंदा। भीलवाड़ा ने हनुमानगढ़ पर 4-3 से जीत दर्ज की। श्रीगंगानगर की जीत के साथ ही प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *