BCCI ने Ajit Agarkar का कार्यकाल पूरा होने पर चयन समिति पद के लिए मांगे आवेदन

BCCI ने Ajit Agarkar का कार्यकाल पूरा होने पर चयन समिति पद के लिए मांगे आवेदन

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए। यह पद चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हुआ है। अगरकर का कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त हुआ।इस पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने 18 सितंबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक के शुरू होने से ठीक पहले बोर्ड को सूचित कर दिया था कि वह अपने अनुबंध का विस्तार नहीं चाहते हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा फिलहाल पुरुष टीम की चयन समिति के अंतरिम अध्यक्ष हैं। शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह चयन समिति के अन्य मौजूदा सदस्य हैं।बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अपनी पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है।’’
पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है। चालीस वर्षीय ओझा ने 24 टेस्ट खेले हैं। यदि बीसीसीआई जिस उम्मीदवार को इस पद के लिए चुनता है उसने बाएं हाथ के इस पूर्व स्पिनर से कम टेस्ट मैच खेले हैं तो वरिष्ठता के आधार पर ओझा को पूर्णकालिक मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया जा सकता है।यदि चयन समिति में शामिल होने के लिए चर्चा में चल रहे पार्थिव पटेल को नियुक्त किया जाता है तो वरिष्ठता के मामले में वह ओझा से आगे निकल जाएंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव ने भारत के लिए 25 टेस्ट खेले हैं। बोर्ड ने आवेदकों के लिए समान पात्रता मानदंड रखे हैं।उम्मीदवार ने कम से कम सात टेस्ट, 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेले होने चाहिए। इसके अलावा उनके लिए कम से कम पांच साल पहले क्रिकेट से संन्यास लेना अनिवार्य है। बीसीसीआई ने कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति जो बीसीसीआई के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन और नियमों में परिभाषित किसी क्रिकेट समिति का कुल मिलाकर पांच साल की अवधि तक सदस्य रहा है, वह पुरुष चयन समिति का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं होगा।’’
बीसीसीआई में प्रत्येक क्षेत्र से एक चयनकर्ता नियुक्त करने की व्यवस्था अब अनिवार्य नियम नहीं रह गई है।हाल में पुरुष चयन समिति में एक ही क्षेत्र से दो चयनकर्ता भी एक साथ शामिल रहे हैं। 

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए। यह पद चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हुआ है। अगरकर का कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त हुआ।

इस पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने 18 सितंबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक के शुरू होने से ठीक पहले बोर्ड को सूचित कर दिया था कि वह अपने अनुबंध का विस्तार नहीं चाहते हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा फिलहाल पुरुष टीम की चयन समिति के अंतरिम अध्यक्ष हैं। शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह चयन समिति के अन्य मौजूदा सदस्य हैं।

बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अपनी पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है।’’
पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है। चालीस वर्षीय ओझा ने 24 टेस्ट खेले हैं। यदि बीसीसीआई जिस उम्मीदवार को इस पद के लिए चुनता है उसने बाएं हाथ के इस पूर्व स्पिनर से कम टेस्ट मैच खेले हैं तो वरिष्ठता के आधार पर ओझा को पूर्णकालिक मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया जा सकता है।

यदि चयन समिति में शामिल होने के लिए चर्चा में चल रहे पार्थिव पटेल को नियुक्त किया जाता है तो वरिष्ठता के मामले में वह ओझा से आगे निकल जाएंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव ने भारत के लिए 25 टेस्ट खेले हैं। बोर्ड ने आवेदकों के लिए समान पात्रता मानदंड रखे हैं।

उम्मीदवार ने कम से कम सात टेस्ट, 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेले होने चाहिए। इसके अलावा उनके लिए कम से कम पांच साल पहले क्रिकेट से संन्यास लेना अनिवार्य है। बीसीसीआई ने कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति जो बीसीसीआई के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन और नियमों में परिभाषित किसी क्रिकेट समिति का कुल मिलाकर पांच साल की अवधि तक सदस्य रहा है, वह पुरुष चयन समिति का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं होगा।’’
बीसीसीआई में प्रत्येक क्षेत्र से एक चयनकर्ता नियुक्त करने की व्यवस्था अब अनिवार्य नियम नहीं रह गई है।

हाल में पुरुष चयन समिति में एक ही क्षेत्र से दो चयनकर्ता भी एक साथ शामिल रहे हैं।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *